scriptMunicipal Corporation: सहायक आयुक्त के पद त्याग के बाद बढ़ गया कामकाज का दबाव | Municipal Corporation in chhindwara | Patrika News

Municipal Corporation: सहायक आयुक्त के पद त्याग के बाद बढ़ गया कामकाज का दबाव

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 24, 2022 10:43:45 am

Submitted by:

prabha shankar

नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को बांटी जिम्मेदारियां

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा। नगर निगम में पहले ही अधिकारियों की कमी है। प्रभार के सहारे निगम का कार्यभार संचालित हो रहा है। हाल ही में महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे वाले सहायक आयुक्त अनंत धुर्वे के पद त्याग के बाद उनके भी कार्य का दबाव और बढ़ गया है।
निगम आयुक्त हिमांशु सिंह ने गुरुवार को निगम के एक स्वच्छता निरीक्षक सहित 10 अधिकारियों को जिम्मेदारियों का आवंटन किया। वहीं, पूर्व सहायक आयुक्त के भी प्रभारों का दायित्व सौंपा। इनमें मुख्य रूप से स्थापना, स्वास्थ्य एवं डीजल आवंटन की भी जिम्मेदारी शामिल है। स्थापना का दायित्व वित्त उपायुक्त कमलेश निरगुडक़र, डीजल आवंटन की जिम्मेदारी स्वच्छता निरीक्षक मंगेश राव पवार को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अनिल मालवी सम्भाल रहे हैं। इसके अलावा गोशाला का दाायित्व अब सहायक आयुक्त आरएस बाथम को सौंप दिया गया है। निगम सचिव के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके अनंत धुर्वे का यह प्रभार कार्यालय अधीक्षक मोहन नागदेव सम्भालेंगे। वृद्धाश्रम का प्रभार प्रभारी कार्यपालन यंत्री भूपेंद्र मनवारे को मिला है।

इन अधिकारियों को बांटे गए दायित्व
ईश्वर सिंह चंदेली, कार्यपालन यंत्री: उपायुक्त प्रभार सहित लोक निर्माण, जलप्रदाय, विद्युत, राजस्व, सिटी बस, इ-नगर पालिका, दीनदयाल रसोई सहित समस्त योजनाएं, सडक़-सुरक्षा आदि।
आरएस बाथम, सहायक आयुक्त: जनकल्याणकारी योजना, राजस्व, सीएम हेल्पलाइन, निर्वाचन, लीज डीड, दुकान अनुबंध, जनगणना, गोशाला आदि।
कमलेश निरगुडक़र, वित्त उपायुक्त: स्थापना, न्यायालयीन मामले, कर्मचारी भविष्य निधि, इपीएफ, डिमांड लक्ष्य, राजस्व जलप्रदाय वसूली, ऑडिट टीम समन्वय, वित्तीय प्रतिवेदन, एमआइसी के लिए बजट
प्रतिवेदन आदि।
भूपेंद्र मनवारे, प्रभारी कार्यपालन यंत्री: सभी वार्डों के निर्माण कार्य, आरओबी, पीएम आवास, आवासों की रजिस्ट्रियां, जन्म-मृत्यु व विवाह प्रमाण-पत्र आदि।
मोहन नागदेव, कार्यालय अधीक्षक: कार्यालय अधीक्षक, निगम सचिव, विधानसभा प्रश्न, शिकायतों का निराकरण, टीएल प्रकरण, सूचना अधिकार आदि।
प्रमोद जोशी, लेखाधिकारी: लेखा शाखा का प्रभार।
विवेक चौहान, सहायक यंत्री: अवैध कॉलोनाइजरों के प्रकरण।
नीरज तांबे सहायक यंत्री: स्टोर शाखा प्रभारी का कार्य।
अनिल मालवी राजस्व अधिकारी: नगरीय क्षेत्र की सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था।
मंगेश राव पवार स्वच्छता निरीक्षक: वाहन, डीजल और पेट्रोल प्रभारी।

निगम आयुक्त ने कार्यों का विभाजन किया है। इसमें सभी अधिकारी अपने पूर्व निर्धारित दायित्वों के अलावा सौंपे गए दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। जब इनमें से कोई अधिकारी अवकाश पर जाएंगे तो लिंक अधिकारी ड्यूटी निभाएंगे।
मोहन नागदेव, कार्यालय अधीक्षक निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो