Municipal Corporation: संकट में अधिकारी, अभी भी दो करोड़ से अधिक बकाया
चुंगी क्षतिपूर्ति के 1.21 करोड़ मिलने पर आधे कर्मियों को वेतन, , सैलरी के लिए जोडऩे पड़ेंगे संसाधन

छिंदवाड़ा। राज्य शासन द्वारा चुंगी क्षतिपूर्ति मद के 1.21 करोड़ रुपए रिलीज करने पर गुरुवार को नगर निगम के आधे कर्मचारियों का वेतन हो गया। अभी भी दो करोड़ रुपए से अधिक बकाया सैलरी के लिए निगम को स्थानीय संसाधन जोडऩे पड़ेंगे।
निगम के अनुसार निगम के सभी कार्यालयों में करीब 18 सौ कर्मचारियों का वेतन करीब 3.75 करोड़ रुपए है। पिछले दो साल में राजनीतिक दबाव के चलते पिछले दरवाजे से की गई भर्ती से स्थापना का बोझ अनावश्यक बढ़ाया गया है। जिसे निगम के अधिकारी स्वीकार कर चुके हैं। इस वेतन के बोझ के चलते निगम को सडक़ समेत अन्य मदों के अनुदान और विकास के नाम पर लिए जा रहे टैक्स को खर्च करना पड़ रहा है।
हालत यह है कि निगम के लेखा विभाग के कर्मचारियों का पूरे माह ध्यान सैलरी पर ज्यादा रहता है।
इस माह 20 तारीख होने पर भी वेतन नहीं हो पा रहा था। आयुक्त द्वारा भोपाल में बात करने पर चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि 1.21 करोड़ रुपए गुरुवार को प्राप्त हुई। उसके बाद निगम द्वारा अपने संसाधन मिलाकर 1.44 करोड़ रुपए से आधे कर्मचारियों का वेतन किया गया। अब शेष रह गए कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए स्थानीय संसाधन यानी टैक्स वसूल करना होगा।
अब पाइए अपने शहर ( Chhindwara News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज