scriptनगर निगम: 50 वार्ड की अवधारणा पर लग सकती है मुहर | Municipal Corporation: The concept of 50 wards may be approved | Patrika News
छिंदवाड़ा

नगर निगम: 50 वार्ड की अवधारणा पर लग सकती है मुहर

सत्तासीनों में सहमति बनने पर हलचल तेज,कलेक्ट्रेट परिसर से मिल रहे संकेत
 

छिंदवाड़ाOct 15, 2019 / 12:00 pm

manohar soni

रैंकिंग: इन योजनाओं में शहर से पीछे हो गए महानगर

रैंकिंग: इन योजनाओं में शहर से पीछे हो गए महानगर

छिंदवाड़ा.नगर निगम के मौजूदा 48 वार्डो का विस्तार करते हुए 50 वार्ड में परिवर्तित करने के ड्राफ्ट पर जल्द सरकारी मुहर लग सकती है। सत्तासीन कांग्रेस के पदाधिकारियों के बीच इस पर सहमति बन जाने के बाद प्रशासनिक स्तर से भी इसके संकेत मिलने लगे हैं। नए वार्ड की अवधारणा पर मुहर लगने के बाद वार्ड संख्या के विस्तार की प्रक्रिया शुरू होगी।
हाल ही में कांग्रेस की गोपनीय बैठक में ग्रामीण वार्डो की सीमाओं में फेरबदल कर उन्हें तोडऩे पर विचार-विमर्श हुआ था। इसके बाद मौजूदा वार्डों को विस्तार में दो अतिरिक्त वार्ड जोड़े जाने पर सहमति बनी थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नगर निगम से कलेक्टर कार्यालय की ओर इसका प्रस्ताव भी गया है,जहां से 50 वार्ड की अवधारणा का प्रस्ताव राजपत्र में प्रकाशन के लिए भेजा गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने जल्द इसका प्रकाशन होने की उम्मीद जताई है। इसके बाद वार्डों की सीमाओं में फेरबदल कर अतिरिक्त वार्डो की सीमाएं बना दी जाएगी,जिसका खाका भी तैयार हो चुका है। निगम में वार्ड संख्या के परिसीमन की प्रारंभिक अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी होने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद सीमाओं पर दावे-आपत्तियां संबंधित कार्यवाही 31 अक्टूबर और वार्ड की सीमाओं की अंतिम अधिसूचना 15 नवम्बर तक जारी होने का कार्यक्रम चलेगा।

……….
कौन से वार्ड की सीमाओं में होगा फेरबदल
नगर निगम में जैसे ही 50 वार्डो की अवधारणा आएगी,वैसे ही हर वार्ड की सीमाओं में फेरबदल की संभावनाएं बढ़ जाएगी। हालांकि कुछ कांग्रेस पार्षद पार्टी को अपने क्षेत्र में कोई बदलाव न करने के बारे में दे चुके हैं। बस महापौर और निगम अध्यक्ष बनने के इच्छुक करीब 20 दावेदारों के लिए मन मुताबिक वार्ड सीमा प्रस्तावित होना है। ये ग्रामीण होंगी या फिर शहरी क्षेत्र। फिलहाल यह सब कुछ वार्ड अवधारणा के प्रकाशन के बाद सामने आएगा। फिलहाल इस पर सत्ता के गलियारों में चर्चाएं होने लगी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो