scriptनंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की | Nand's house Anand Bhoyo Jai Kanhaiya Lal | Patrika News

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 05, 2018 04:43:15 pm

Submitted by:

Prem Dehariya

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Nand's house Anand Bhoyo Jai Kanhaiya Lal

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

सौंसर. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों के बाद में रात्रि 12 बजे हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ कृष्ण लला का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। मुख्य आयोजन नगर के गजानन मंगल कार्यालय में सम्पन्न हुआ। जहां पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के द्वारा बच्चों की भक्तिमय गीत गायन प्रतियोगिता फैंसी ड्रेस और मां सिद्धेश्वरी जागरण ग्रुप द्वारा भजन संध्या के साथ-साथ महाप्रसाद और पुरस्कार का वितरण भी किया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित गीतों और आकर्षक परिधान पहनकर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देते हुए तालियां बटोरी। भक्ति गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कैफ नूर मोहम्मद, द्वितीय प्रज्ज्वल कोठे, तृतीय अक्षय नरेश राठी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान महोत्सव समिति में पूर्व विधायक अजय चौरे, संरक्षक संजय राठी, सखाराम राउत गुरुजी, प्रशांत गुहे, दिलीप बागड़े, प्रभाकर राउत, मुकेश बागड़े, रमेश यादव सतीश अंबेडकर संदीप बागडे, राजकुमार शर्मा प्रदीप निहारे, चंद्रशेखर जयवार, विजय बेन्डे, संतोष कनोजिया मौजूद रहे।
दमुआ टीम ने मारी बाजी
परासिया . गुरू गोङ्क्षवद सिंह तिराहा पर आयोजित दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आनंद देर रात तक लोगों ने लिया। मटकी फोडऩे वाली टीमों का दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आरती के साथ किया गया। दही हांडी स्पर्धा का प्रथम पुरस्कार दमुआ की टीम को नगद पांच हजार प्रदान किया गया। आनंद मालवी ग्रुप के कलाकारो ने भजन संध्या में शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विधायक सोहन वाल्मिक, नपा अध्यक्ष गीता यादव, गुडडू चौरसिया सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
जाटाछापर में कौमी एकता काली मंदिर में पूजा पाठ के बाद मटकी फ ोड़ का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार जय बजरंग युवा मंडल जाटाछापर ऊपर लाइन को प्रथम पुरस्कार हजार, द्वितीय पुरस्कार युवा शक्ति मंडल न्यूटन को दिया गया। इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जमील खान, सरपंच सुमित्रा गुलाब पासवान, उप सरपंच महमूद खान, फ ागू प्रसाद, ज्योति धुर्वे विजय चंदेल, अजय वर्मा नरेंद्र धुर्वे सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
परासिया . श्रीकृष्ण जन्म उत्सव समिति चांदामेटा के तत्वाधान में जन्माष्टमी के अवसर पर वर्कस क्लब परिसर में विशाल मटकी फ ोड़ महोत्सव एवं श्रीकृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया जिले की कई टीमों ने मटकी फ ोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एकता क्लब दमुआ की टीम ने मटकी फ ोड़ कर के वीरता पुरस्कार प्राप्त किया। छिंदवाड़ा की दशरथ यादव और उनकी जागरण टीम ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ज्योति डेहरिया उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष हरिशचंद्र अग्रवाल एवं कार्यक्रम संरक्षक अनुज पाटकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिवपुरी. बजरंग दल ने मटकी फ ोड़ प्रतियोगिता दुर्गा चौक शिवपुरी में आयोजित की गई। मटकी फ ोडऩे के लिये कई टीमों के द्वारा पानी की तेज फु हारों के बीच कोशिश की गई। मटकी 30 फीट ऊंची रस्सी में लटकाई गयी थी। कृष्ण कन्हैया के जयकारों जयकारों के बीच मटकी फ ोड़ी गई। मटकी फ ोडऩे वाली टीम को नगद ईनामी राशि प्रदान की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो