scriptहवन कुंड में आहुतियां समर्पित कर बुराइयां त्याग करने का लिया संकल्प | Navratri Sadhana | Patrika News
छिंदवाड़ा

हवन कुंड में आहुतियां समर्पित कर बुराइयां त्याग करने का लिया संकल्प

गायत्री शक्तिपीठ में आयोजन

छिंदवाड़ाOct 09, 2019 / 11:44 am

Rajendra Sharma

Gayatri pariwar chhindwara

Gayatri pariwar chhindwara

महायज्ञ और पूर्णाहुति के साथ नवरात्र साधना का समापन

छिंदवाड़ा/ अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ मधुवन कॉलोनी में सोमवार को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और नवरात्र साधना की पूर्णाहुति का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शुभारम्भ देव मंच पर स्थापित दीपक के प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संचालन शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षित सुशीला आठनकर, रत्ना डोंगरे, चित्रा मर्सकोले, प्रिया सूर्यवंशी एवं युग गायक पवन गोहिया, कृष्णा विश्वकर्मा की टोली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ नारायण भगवान को आहुतियां समर्पित कर बुराइयां त्याग करने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी अरुण पराडकऱ ने बताया कि पूर्णाहुति के पावन पर्व पर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। जिला समन्वयक दिनेश देशमुख ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ के माध्यम से पूरे जिले में कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसके अंतर्गत साधना, गृह गायत्री महायज्ञ, पौधरोपण एवं आओ गढ़े संस्कार वाण पीढ़ी जैसे विभिन्न अभियान पर कार्य किया जा रहा है। जिससे सुसंस्कारीत वातावरण का निर्माण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
कार्यक्रम में मुंडन संस्कार, दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार सहित अन्य संस्कार के साथ महाप्रसाद वितरण किया गया। गायत्री परिवार ट्रस्ट के प्रमुख शिव नारायण साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो