scriptNew Initiative : इस स्कूल में मनाया गया अनोखा दिवाली उत्सव, जानें खूबी | New Initiative : Pollution free diwali celebration | Patrika News

New Initiative : इस स्कूल में मनाया गया अनोखा दिवाली उत्सव, जानें खूबी

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 26, 2019 12:43:39 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

प्रदूषण मुक्त दीपावली उत्सव पर प्रतियोगिता आयोजित

patrika

patrika

छिंदवाड़ा/ शासकीय उमावि खिरसाडोह में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एप्को, राष्ट्रीय हरित कोर के निर्देशानुसार सतपुड़ा इको क्लब के अंतर्गत प्रदूषण मुक्त दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इको क्लब प्रभारी शाहिद अंसारी ने बताया कि दीपावली एक दिवसीय पर्व नहीं अपितु यह कई त्योहारों का समूह है। इसीलिए इसे उत्सवों का मौसम भी कहा जाता है। आइए इस बार हम सब पर्यावरण को बिना प्रदूषित किए दीपावली के उत्सव को मनाएं। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष ‘प्रदूषण मुक्त दीपावली उत्सव’ मनाने के लिए स्कूल के सतपुड़ा इको क्लब के छात्रों के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह निश्चित ही प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
पर्यावरण को बिना हानि पहुंचाए, प्रदूषण रहित दीपावली कैसे मनाएंगे जो ‘हरित दीपावली’ शब्द को सार्थक करके समाज के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकें। इस अभियान का उद्देश्य जन सामान्य को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित कर पर्यावरण को संरक्षित करना है। इस अवसर पर स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में पिंकेश पटोरिया, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी केपी पांडे, मनोज उसरेठे उपस्थित हुए। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। मनोज उसरेठे ने कहा दीपावली के अवसर पर पटाखे जलाने पर प्रदूषण से मुक्त कैसे हो, पटाखों के अलावा सजावट की सामग्री से भी प्रदूषण होता है। पांडे ने कहा कि पटाखे जलाते समय बुजुर्गों का ध्यान रखें। पटोरिया ने कहा कि पिछले वर्ष दीवाली में लगभग 43 लोगों को पटाखे जलाते समय आंखों की शिकायत हुई वो आई हास्पिटल आए जिनमें से चार व्यक्ति अब भी देखने से वंचित हैं। स्कूल की प्राचार्य कुसुम जैन ने प्रदूषण मुक्त दीपावली कैसे मनाएं, इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी शाहिद अंसारी के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने क्राफ्ट बनाकर लाए गए, इसका उद्देश्य यह था कि हम बाजार से प्लास्टिक पॉलिथीन की सामग्री न खरीदकर रंगीन कागज की सामग्री घर पर ही तैयार करें। ताकि इससे प्रदूषण मुक्त वातावरण तैयार किया जा सके। बच्चों ने ग्रीन दीपक भी तैयार किए जो कि मिट्टी एवं गेहूं के आटे से बनाए गए। ग्रीन दीपक से तात्पर्य दीपक बनाते समय उनके अंदर बीज रख दिया जाए एवं उपयोग के बाद गमले में दीपक विसर्जन करने पर पौधे तैयार किया जा सके। आटे के दीपक के उपयोग करने के पश्चात नदियों में विसर्जन करने से यह किसी जीव जंतु के भोजन के रूप में उपयोग किया जा सके। इसके अलावा चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
क्राफ्ट…प्रथम : अल्फीया खान 12वीं कला
द्वितीय : नीरज 12वीं कला
तृतीय : निकीता 12वीं, प्रियंका 11वीं
चित्रकला..प्रथम : पारस 10वीं
द्वितीय : प्रियंका 10वीं
तृतीय : सागर 9वीं
निबंध लेखन..प्रथम : सुधा डेहरिया 12वीं
द्वितीय : हेमंत 10वीं
तृतीय : नंदनी 10वीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो