scriptwater crisis: शहर बढ़ा आबादी बढ़ी, नहीं बढ़ा पानी का कोटा | No increased water quota | Patrika News

water crisis: शहर बढ़ा आबादी बढ़ी, नहीं बढ़ा पानी का कोटा

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 12, 2016 12:13:00 pm

Submitted by:

Prashant Sahare

शहर का दायरा बढ़ा, आबादी बढ़ी, लेकिन जलापूर्ति आवंटन नहीं बढ़ा। इससे
उपजे जलसंकट से बीते वर्ष तो किसी तरह प्रशासन निपटने में कामयाब रहा लेकिन
इस वर्ष फिर संकट ज्यादा गहराने की आशंका है।

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा . नगरनिगम बनने के बाद शहर का दायरा बढ़ा, आबादी बढ़ी, लेकिन जलापूर्ति आवंटन नहीं बढ़ा। इससे उपजे जलसंकट से बीते वर्ष तो किसी तरह प्रशासन निपटने में कामयाब रहा लेकिन इस वर्ष फिर संकट ज्यादा गहराने की आशंका है। दरअसल कन्हरगांव डैम से शहर में होने वाली पानी की आपूर्ति इन दिनों फिल्टर प्लांट तक कम फ्लो से हो रही है। वर्तमान में पानी का संग्रहण बेहतर होने से शहर में सबकुछ सामान्य नजर आ रहा है, लेकिन यह संकेत आगामी माह से के लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं।

निगम की मानें तो नगरनिगम के गठन के बाद शहर की आबादी और क्षेत्रफल दोनों बढ़ा है। जबकि कन्हरगांव डैम से शहर को आवंटित किए जाने वाले जल का कोटा वर्र्षों पुराना है। हालांकि नगरनिगम प्रशासन ने इस सम्बंध में जल संसाधन सम्भाग से बात की है। पानी का कोटा बढ़ाए जाने की ओर ध्यान देना होगा। नहीं तो फरवरी से शहर में जलसंकट दिखने लगेगा।

712.80 मीटर है पानी
कन्हरगांव डैम में वर्तमान समय में 712.80 मीटर पानी है। जनवरी में 710.75 मीटर पानी होना जरूरी है। यदि उस समय तक निर्धारित तय सीमा से पानी कम हुआ तो स्थिति बिगड़ सकती है। इस सम्बंध में निगम प्रशासन का कहना है कि नहरों की स्थिति बेहतर नहीं है। इसकी वजह से पानी बर्बाद हो रहे हैं। सम्बंधित विभाग को इस ओर ध्यान देना होगा।

निगम को शासन की ओर से जितना पानी एलाट है, उतना आवंटित किया जाता है। यदि निगम को अधिक पानी की जरूरत है तो उसे शासन से स्वीकृति लेनी होगी। यदि शासन आवंटन बढ़ाएगी तो सिंचाई कम कर निगम को अधिक पानी दिया जाएगा।
एमके जैन, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग

पुराना नगर पालिका क्षेत्र
27 एमएलडी डिमांड
19 एमएलडी जलापूर्ति
105 लीटर प्रतिव्यक्ति सप्लाई
30 हजार नल कनेक्शन

निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्र
22 एमएलडी डिमांड
2.62 एमएलडी जलापूर्ति
34 लीटर प्रतिव्यक्ति सप्लाई
15 हजार 510 नल कनेक्शन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो