scriptशव वाहन का नहीं हो रहा उपयोग | No use of carcass vehicle | Patrika News

शव वाहन का नहीं हो रहा उपयोग

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 21, 2018 05:44:06 pm

Submitted by:

arun garhewal

नपा सीएमओ राजकुमार इवनाती ने बताया कि शव वाहन का निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

No use of carcass vehicle

शव वाहन का नहीं हो रहा उपयोग

पांढुर्ना. स्वास्थ्य विभाग के पास पड़े शव वाहन को नगर पालिका के हैंडओवर किया गया ताकि जरूरत पडऩे पर इसका उपयोग किया जा सके।
नगर में शव वाहन को नगरपालिका निशुल्क उपलब्ध कराती है, लेकिन इसके उपयोग की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। जिसकी वजह से वर्ष भर में मात्र दो बार ही इस शव वाहन का उपयोग किया जा सका। हाल ही में तेज बारिश के बीच भींगते हुए अंतिम यात्रा निकाली। जानकारी के अनुसार शव को मोक्षधाम तक ले जाने के लिए नगर पालिका शव वाहन निशुल्क देती है। रोगी कल्याण समिति ने पिछले वर्ष ही इस शव वाहन को नपा के हैंडओवर करने का प्रस्ताव लिया था। नगर पालिका को 13 सितंबर 2017 को यह वाहन हैंडओवर हुआ है। नपा सीएमओ राजकुमार इवनाती ने बताया कि शव वाहन का निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। केंद्रीय विद्यालय बड़कुही में नए सत्र में कक्षा 11 वीं विज्ञान संकाय के अतिरिक्त कक्षा की स्वीकृति नहीं दी गई थी जिसके कारण कम अंक वाले विद्याॢथयों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा था।
सीबीएससी का कोई दूसरा स्कूल नहीं होने के कारण छात्रों एवं अविभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मुददे को लेकर नगर कांग्रेस बड़कुही ने एसडीएम तथा प्राचार्य को शाला के सामने भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। प्राचार्य द्वारा कक्षा शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया गया था लेकिन कक्षा शुरू नहीं होने पर कांग्रेस ने पुन: 25 जुलाई से क्रमिक भूख हड़ताल करने का नोटिस दिया था। इस मुददे पर विधायक सोहन वाल्मिक, महाप्रबंधक पेंच एवं पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने भी प्रयास किया था। प्राचार्य मनोज तिवारी ने बताया कि विज्ञान संकाय सहित तीन कक्षाएं शुरू कर दी गई है और विद्याॢथयों को प्रवेश दिया जा रहा है। नपा सीएमओ राजकुमार इवनाती ने बताया कि शव वाहन का निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। केंद्रीय विद्यालय बड़कुही में नए सत्र में कक्षा 11 वीं विज्ञान संकाय के अतिरिक्त कक्षा की स्वीकृति नहीं दी गई थी जिसके कारण कम अंक वाले विद्याॢथयों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो