निगरानी के लिए बना पोर्टल
प्रदेश स्तर पर राजस्व केस की बढ़ती संख्या और पीडि़तों के समय व धन खर्च रोकने की दृष्टि से राज्य शासन द्वारा पिछले साल आरसीएमएस पोर्टल शुरू किया गया था। जिसमें राजस्व अधिकारियों से पैंडिंग केस के त्वरित गति से निपटारे की अपेक्षा की गई है। इसके साथ ही इन प्रकरणों पर एक निगरानी तंत्र का गठन किया गया है। इस पोर्टल में पक्षकारों को भी लंबित केस की जानकारी मिलती है।
…..
संभाग में लंबित राजस्व केस जिला वार
जिला पैंडिंग केस
छिंदवाड़ा १४८७८
सिवनी ९४८६
बालाघाट ७२३६
नरसिंहपुर ३९४८
जबलपुर १८८४५
कटनी ९०४७
मण्डला ५१२१
डिंडोरी ३१२८
…….