जल संकट पर याद आया पुराना डैम
पेयजल संकट का सामना कर रहे नगर को अब अपने पुराने डैम की याद आई है। बांध की मरम्मत कराई जाएगी। ताकि इसमें पानी ठहर सके। बताया जा रहा है कि मरम्मत के बाद बांध से भरपूर पानी मिलेगा। पुल के समीप नगर पालिका परासिया की ओर से पुराने डैम की मरम्मत के लिए राशि मंजूर हो गई है।
छिंदवाड़ा
Published: June 09, 2022 10:49:05 pm
छिन्दवाड़ा/ परासिया. पेयजल संकट का सामना कर रहे नगर को अब अपने पुराने डैम की याद आई है। बांध की मरम्मत कराई जाएगी। ताकि इसमें पानी ठहर सके। बताया जा रहा है कि मरम्मत के बाद बांध से भरपूर पानी मिलेगा। पुल के समीप नगर पालिका परासिया की ओर से पुराने डैम की मरम्मत के लिए राशि मंजूर हो गई है। वहीं जाटाछापर बस्ती के समीप नगर परिषद न्यूटन चिखली को 3 साल पहले 4 करोड़ रुपए लागत का निर्माणाधीन डैम क्षतिग्रस्त होनेे पर अब तक पुनर्निर्माण की मंजूरी नहीं मिली है। जिससे यहां हर साल बारिश में नदी तट का कटाव बढ़ रहा है। वहीं गर्मियों में पानी की समस्या बनी हुई है। नपा परासिया ने 29.74 करोड़ की जल आवर्धन योजना के तहत न्यूटन चिखली में पेंचनदी पर डैम बनाया। क्षतिग्रस्त होने पर पहले 4 करोड़ 80 लाख और अब 2.95 लाख का रिवाईज एस्टीमेंट बना। शासन ने इसकी मंजूरी में लगभग 5 साल का लम्बा समय लगाया। कुछ कटौतियों के साथ एस्टीमेंट को मंजूरी दी है। डैम बनने से लगभग 20 साल तक परासिया को पानी की कमी नहीं होगी। नगर परिषद न्यूटन चिखली ने 10 करोड़ रुपए की जल आवर्धन योजना के तहत जाटाछापर बस्ती के समीप डैम बनाया जिससे प्रतिदिन 5 लाख लीटर पानी मिलने का लक्ष्य था। डैम पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया। नगर प्रशासन को तीन साल से
उक्त क्षतिग्रस्त डैम की मरम्मत करवाने 2.11 करोड़ के रिवाइज एस्टीमेंट को शासन से स्वीकृत का इंतजार है। ताकि इसमें पानी ठहर सके।जल संकट की इस स्थिति में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति मिल रही है।

Old dam remembered on water crisis
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
