script

ओलम्पिक दुकानें: चार प्रतिष्ठानों पर यह लापरवाही पड़ी महंगी

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 16, 2019 12:08:57 pm

Submitted by:

manohar soni

इंदिरा तिराहा के पास दुकानें सील करने पर हंगामा,बाद में दी 24 घंटे की चेतावनी
 

ओलम्पिक दुकानें: चार प्रतिष्ठानों पर यह लापरवाही पड़ी महंगी

ओलम्पिक दुकानें: चार प्रतिष्ठानों पर यह लापरवाही पड़ी महंगी

छिंदवाड़ा.ओलम्पिक ग्राउण्ड में गंदा पानी की निकासी करने को लेकर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने देर रात पहुंचकर इंदिरा तिराहा के पास चार प्रतिष्ठानों पर 2-2 हजार रुपए का जुर्माना किया। पहले इन दुकानों को सील करने पर एक घंटे तक हंगामा होता रहा। फिर राजनीतिक दबाव आने पर उन्हें 24 घंटे के अंदर अपने निकासी पानी को ओलम्पिक ग्राउण्ड की बजाय सडक़ के सामने नाली का इंतजाम क रने की चेतावनी दी गई है।
ओलम्पिक ग्राउण्ड में निस्तारी पानी छोडऩे की शिकायत मिलने पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मालवी,राजस्व के साजिद खान,राजकुमार पवार,वीरू मालवी समेत अन्य कर्मचारी का दल पहुंचा था। उन्होंने तीन दुकान और एक लॉज के पानी पर आपत्ति जताई और दुकानें सील भी करने लगे। इस पर तुरंत सत्तासीनों के फोन घनघनाने लगे। इस पर एक घंटे नेतागिरी का ड्रामा चलता रहा। इसके बाद चार प्रतिष्ठान पर दो-दो हजार रुपए जुर्माना किया गया। निगम स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मालवी ने बताया कि इंदिरा तिराहा के पास वैशाली राजपुरोहित,मेवाड़ आइसक्रीम,साउथ इंडियन डोसा और यादव लॉज के संचालकों पर 2-2 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। इसके साथ उन्हें 24 घंटे के अंदर ओलम्पिक ग्राउण्ड में जा रहा निकासी पानी को सामने सडक़ पर डायवर्ट करने की चेतावनी दी गई है।

कुछ ने बना ली नाली,कुछ की समस्या
इंदिरा तिराहा के सामने कुछ दुकानदारों ने अपनी नाली निकासी की व्यवस्था सडक़ के सामने कर ली तो कुछ दुकानदारों के सामने निकासी समस्या खड़ी हुई है। नगर निगम द्वारा यादव लॉज के बाजू में इंदिरा प्रतिमा प्रस्तावित की गई है। पहले यहां अतिक्रमण हटाए जाने से नाली भी अवरूद्ध होना बताई जा रही है। निगम अधिकारियों का कहना पड़ा कि ओलम्पिक संघ यहां दुकानों का किराया वसूलता है तो उसे नाली निकासी का इंतजाम करना चाहिए।
….

ट्रेंडिंग वीडियो