scriptदस वैज्ञानिक, 1000 घंटे, दस हजार विद्यार्थी’ संवाद कार्यक्रम आयोजित | Organized ten scientist, 1000 hours, ten thousand students' dialogue p | Patrika News

दस वैज्ञानिक, 1000 घंटे, दस हजार विद्यार्थी’ संवाद कार्यक्रम आयोजित

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 24, 2019 11:26:35 am

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का प्रयास

patrika

दस वैज्ञानिक, 1000 घंटे, दस हजार विद्यार्थी’ संवाद कार्यक्रम आयोजित


छिंदवाड़ा. केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के उत्प्रेरण से एस्ट्रोनॉमिका एजुकेशन एंड साइंस एक्टिविटी सोसायटी के माध्यम से दस वैज्ञानिक 1000 घंटे दस हजार विद्यार्थी कार्यक्रम के तहत शासकीय उत्कृष्ट स्कूल छिंदवाड़ा में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें वैज्ञानिक वीबी रायगांवकर तथा उदय सिंह तोमर ने हाई स्कूल तथा हायर सेकंडरी स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच तथा विज्ञान की समझ विकसित करने के लिए संवाद किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्कूल तथा एमएलबी स्कूल छिंदवाड़ा के विद्यार्थी शामिल हुए।
वैज्ञानिक गांवकर ने बताया कि जो भी वैज्ञानिक हुए चाहे वे होमी भाभा हो या कलमा हो, चाहे मैडम क्यूरी हो या कल्पना चावला ही क्यों न हो, सभी को ईश्वर ने एक जैसी बनावट, खून का रंग एक जैसा दिया, लेकिन वो अलग इसलिए हुए क्योंकि उनका नजरिया वैज्ञानिक था। सेव को पेड़ से गिरते हजारों लोग भले ही न देख सके हो, लेकिन माली ने कई बार इस घटना को देखा होगा। इसके बावजूद इस क्रिया को समझने की क्षमता न्यूटन की रही। वहीं दूसरी ओर बच्चों को बायो डाइवर्सिटी और एनवायरनमेंट, एनिमल बिहेवियर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संवाद किया गया। क्लाइमेंट चेंज और बढ़ते तापमान पर नियंत्रण लाने के लिए विभिन्न प्रयास करने का आह्वान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो