scriptकोरोना को हराना है : यहां रोजाना 20 घंटे चलाया जा रहा है ऑक्सीजन प्लांट, 3 जिलों में लगातार सप्लाई जारी | oxygen plant run 20 hours daily continuous supply in 3 districts | Patrika News

कोरोना को हराना है : यहां रोजाना 20 घंटे चलाया जा रहा है ऑक्सीजन प्लांट, 3 जिलों में लगातार सप्लाई जारी

locationछिंदवाड़ाPublished: Apr 22, 2021 08:20:54 pm

Submitted by:

Faiz

बीस घंटे से ज्यादा संचालित हो रहा ऑक्सीजन का प्लांट। छिंदवाड़ा जिले के अलावा सिवनी और बैतूल में भी की जा रही लगातार सप्लाई।

news

कोरोना को हराना है : यहां रोजाना 20 घंटे चलाया जा रहा है ऑक्सीजन प्लांट, 3 जिलों में लगातार सप्लाई जारी

छिंदवाड़ा/ कोरोना संक्रमण के चलते ऑक्सीजन की खपत अचानक बढ़ गई है। जिला अस्पताल से लेकर होमक्वारंटी हुए संक्रमितों को भी ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है। लोग सीधे प्लांट से ही सिलेंडर में ऑक्सीजन लेकर घर पहुंच रहे। सभी तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पिछले कुछ दिनों से बीस घंटे लगातार प्लांट में काम चल रहा है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80so0n

यहां 24 घंटे लग रही है लोगों की लंबी कतार

शहर के बैतूल रोड स्थित पीयूष इंडस्ट्रियल गैस प्लांट से रोजाना 14.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन संग्रहण किया जा रहा है। यहां हर घंटे 50 सिलेंडर भरने की क्षमता है। विषम परिस्थितियों के चलते वर्तमान में प्लांट को 20 घंटे संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक ऑक्सीजन पहुंच सके। यहां हर समय लोग ऑक्सीजन लेने के लिए प्लांट के सामने कतार लगाकर खड़े हैं।


कालाबाजारी से बच रहे लोग

शासन के नियमों को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन का वितरण किया जा रहा है। सीधे प्लांट से जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन मिलने से कुछ हद तक कालाबाजारी के साथ ही अधिक दामों में सिलेंडर बेचने के मामलों में कमी आई है। बताया जा रहा है कि, शहर के अंदर कुछ लोग इस संकट के समय में मुनाफे के लिए खूब काम कर रहे हैं। 15 हजार रुपए में एक सिलेंडर बेचकर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना काल में आमजन को बड़ा झटका : 25 से 75 फीसदी तक बढ़ा बसों का किराया


सिवनी और बैतूल भी सप्लाई

ऑक्सीजन प्लांट के संचालक पीयूष भट्ट ने बताया कि, छिंदवाड़ा के अलावा सिवनी और बैतूल जिले को भी ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। ऑक्सीजन की सप्लाई में पूरी तरह से शासन की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। भट्ट का कहना है कि, इस संकट की घड़ी में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन मिले इसके प्रयास वे लगातार कर रहे हैं। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों में छिंदवाड़ा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुल नाथ भी 50 टन ऑक्सीजन पहुंचा चुके हैं

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80sd1m
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो