scriptशैला नृत्य में पैतलोन की टीम बनी विजेता | Paitalon's team becomes winner in Shaila dance | Patrika News

शैला नृत्य में पैतलोन की टीम बनी विजेता

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 24, 2019 05:01:53 pm

Submitted by:

sunil lakhera

दशहरा मैदान में विभिन्न प्रतियोगिता

शैला नृत्य में पैतलोन की टीम बनी विजेता

शैला नृत्य में पैतलोन की टीम बनी विजेता

बिछुआ. नगर के ब्लॉक कॉलोनी दशहरा मैदान में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से साथ मनाया गया। सामाजिक नवचेतना लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी, रंगोली, शैला नृत्य विराट माखन मटकी लूट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुजीत चौधरी रहे। शैला नृत्य प्रतियोगिता में शैला मंडल के द्वारा एक से बढक़र एक झांकी की प्रस्तुति दी गई जिसमें प्रथम पुरस्कार पतलोन की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान में सिलोटा रैय्यतवाडी को दिया गया। शैला नृत्य में निर्णायक की भूमिका जगदेव पराडक़र, शिवराम कड़वे, सुनील चौरागड़े, गोवर्धन बोबड़े, महिपाल चोपड़े, हेमराज मांडेकर, सुनील साहू, रघु मांड़ेकर, गुलाब मानमाड़े, एन एस टेमरे, संतोष सक्सेना आदि निभाई । महिला कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें निर्णायक के रूप में दिपिका चोपड़े, मालती टेमरे थे।
कबड्डी में निर्णायक कैलाश यादव, चंद्रभान नागरे, अरविंद पटेल , अनिल देशमुख, दीपक चोपड़े, अविनेश चोपड़े, संजीव देशमुख, परसराम उईके, पंकज धुर्वे, दीपक पराडक़र, रेवाराम देशमुख, सुखचैन विश्वकर्मा, विनोद मर्सकोले , प्रकाश डेहरियां ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया। कबड्डी का मुकाबला देर रात तक चलता रहा। माखन मटकी प्रतियोगिता में अनिल कुर्मी, तानसिंह पटेल, शैलेश चोपड़े, मुस्तकीम खान, निलेश चोपड़े, विजेंद्र दीक्षित, संजय भारद्वाज, गगन शिवहरे, बलदेव बोबड़े, महिपाल चोपड़े, जगदीश पराडक़र, इंद्रजीत पटेल, देवाशीष डेहरिया , रिकू मालवीय, जितेद्र खुबेले , पंडित अवध बिहारी दुबे आदि निर्णायक की भूमिका निभाई। जिसमें बिछुआ , टेकापार, जन्नारदेव की टीमों ने भाग लिया गया। जिसमें विजेता टेकापार को 21 हजार की राशि से पुरस्कृत करते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति ने शील्ड प्रदान की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो