scriptपंचकल्याणक महामहोत्सव | Panchkalyanak Mahamatotsav | Patrika News

पंचकल्याणक महामहोत्सव

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 03, 2019 05:49:38 pm

चांदामेटा में पंचकल्याणक महामहोत्सव प्रारम्भ

Panchkalyanak Mahamatotsav

पंचकल्याणक महामहोत्सव

चांदामेटा में पंचकल्याणक महामहोत्सव प्रारम्भ

परासिया . चांदामेटा में चौबीस तीर्थंकर की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही है। शनिवार सुबह आचार्य विशुद्ध सागर ने अपने 17 शिष्य मुनिराजों के साथ चांदामेटा में भगवान के माता-पिता, इंद्र इंद्राणियों, कुबेर, महायज्ञ नायक की अगवानी के साथ प्रवेश किया। इसके पहले उनका स्वागत विधायक निवास में किया गया। मीडिया प्रभारी नंदन जैन ने बताया कि इस पंचकल्याणक महा महोत्सव में प्रथम तीर्थंकर श्रीआदिनाथ भगवान और चौबीस तीर्थंकर भगवान की प्रतिमाओं को प्रतिष्ठित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का पंडाल मां खेड़ापति प्रांगण में बनाया गया है। इस बड़े अनुष्ठान को विधिपूर्वक सम्पन्न करने के लिए टीकमगढ़ से बाल ब्रम्हचारी जय निशांत आए हुए हैं। जैनधर्म के अनुसार सिर्फ बाल ब्रम्हचारी ही पंच कल्याणक के प्रतिष्ठाचार्य हो सकते हैं। आचार्य संघ का आगमन बारंगा सहपानी हुआ था। सकल जैन समाज परासिया ने रंगोली चौक, डीजे बैंड बाजों एवं नमोस्तु शासन जयवंत हो के नारों के साथ बहुत उत्साह के साथ शुक्रवार शाम नगर प्रवेश कराया। रात्रि विश्राम की व्यवस्था श्रीआदिनाथ जिनालय में की गई। 7 फरवरी तक कार्यक्रम चलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो