scriptPatrika campaign: युवाओं ने लिया यह संकल्प, मूल अधिकार का करेंगे प्रयोग | Patrika campaign: youth will use the fundamental right | Patrika News

Patrika campaign: युवाओं ने लिया यह संकल्प, मूल अधिकार का करेंगे प्रयोग

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 29, 2022 02:47:57 pm

Submitted by:

ashish mishra

मतदान के जरिए अपने प्रत्याशी को चुनते हैं।

Patrika campaign: युवाओं ने लिया यह संकल्प, मूल अधिकार का करेंगे प्रयोग

Patrika campaign: युवाओं ने लिया यह संकल्प, मूल अधिकार का करेंगे प्रयोग


छिंदवाड़ा. प्रजातंत्र में मतदान एक पवित्र अधिकार है जिसका प्रयोग आम जनमानस को बढ़-चढकऱ करना चाहिए। यह कहना है हमारे जिले के युवाओं का। मंगलवार को पत्रिका अभियान ‘आओ करें मतदान’ के अंतर्गत पीजी कॉलेज में अध्ययरत युवाओं ने मतदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान धन बल जन बल बुद्धि अपार, मतदान बिना सब बेकार के नारों से परिसर गूंजयमान हुआ। युवाओं कहना था कि लोकतंत्र में मतदान का महत्व बहुत अधिक है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मतदान ही एक अनूठा जरिया है, जिसमें जनता का मूल अधिकार होता है। लोग मतदान के जरिए अपने प्रत्याशी को चुनते हैं। मतदान की प्रक्रिया की वजह से ही जनता का खुद का शासक चुना जाता है और वही शासन करता है। मतदान का महत्व जनता और प्रतिनिधि दोनों के लिए बहुत अधिक होता है। इसके अलावा देश के लिए और देश के विकास के लिए भी मतदान का महत्व अधिक है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसे बनाए रखने के लिए हमारा हर एक वोट महत्वपूर्ण है। इसलिए हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। युवाओं का कहना है कि मतदान करना भारतीय नागरिक का न सिर्फ अधिकार है बल्कि मौलिक कर्तव्य भी है। जो लोग मतदान नहीं करते हैं उन्हें फौरी तौर पर कोई नुकसान तो नहीं होता है। मगर इसके दूरगामी परिणाम भी कोई अच्छे नहीं रहते हैं। इसलिए हर एक मतदाता को मतदान करना चाहिए। यह समाज, राज्य और देश की भलाई के लिए बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा मतदान होगा, हमारा लोकतंत्र भी उतना ही ज्यादा मजबूत होगा।

क्या कहते हैं युवा

लोकतांत्रिक प्रणाली में भारतीय नागरिक को जितने अधिकार मिलते हैं उनमें से सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मतदान का होता है।
रोहित वंशकार, युवा
————————-
मतदाता अगर अपने अधिकार का इस्तेमाल करें तो वह एक सरकार को बना भी सकता है और उसे गिरा भी सकता है।
अनिरूद्ध देशवाड़े, युवा
———————————–
हर मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। तभी लोकतंत्र जीवित रहेगा और विकास हो सकेगा।
इंद्रजीत पटेल, युवा
—————————
सभी वोटरों को पूरी निष्पक्षता व निडरता के साथ मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करना चाहिए।
दीक्षा, युवा
————————
जब शत-प्रतिशत मतदान होगा तभी एक सुशासन देने वाली मजबूत सरकार बन सकेगी।
दीपिका बंदेवार, युवा

——————————–
मैं खुद तो मतदान करूंगा ही साथ ही लोगों को भी वोट की कीमत बताकर मतदान के लिए प्रेरित करूंगा।
सक्षम सरस्वत, युवा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो