scriptफ्री स्टाइल थीम पर ‘पत्रिका’ डांडिया महोत्सव का आज भव्य आगाज | patrika dandiya festival 2018 | Patrika News

फ्री स्टाइल थीम पर ‘पत्रिका’ डांडिया महोत्सव का आज भव्य आगाज

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 13, 2018 12:23:19 pm

Submitted by:

ashish mishra

सुहानी शाम से रात 10 बजे तक चलने वाले डांडिया महोत्सव का उल्लास चरम पर होगा।

patrika news

फ्री स्टाइल थीम पर ‘पत्रिका’ डांडिया महोत्सव का आज भव्य आगाज


छिंदवाड़ा. जोश, उमंग, उल्लास और डांडिया के साथ पिछले कई दिनों से जिसका इंतजार प्रतिभागियों के साथ शहरवासियों को था, वह आ गया है। सुहानी शाम से रात 10 बजे तक चलने वाले डांडिया महोत्सव का उल्लास चरम पर होगा। चेहरों पर चमक होगी तो डांडिया की खनक भी। अद्भुत आकर्षक परिधान होंगे तो वहीं नवरात्रि का आनंद भी। ‘पत्रिका’ द्वारा डांडिया महोत्सव-2018 का शुभारंभ शनिवार को इनर ग्राउंड पर शाम सात बजे से होगा। महोत्सव को और भी खास बनाने के लिए साउंड, रंग बिरंगी एलईडी, शारपी और लेजर लाइट्स होंगी जो आपको थिरकने को मजबूर कर देगा। इसके अलावा ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव में शामिल होने के लिए ट्रेनिंग वर्कशॉप के प्रतिभागियों की फाइनल रिहर्सल शुक्रवार को इनर ग्राउंड पर कराई गई। महोत्सव में चार दिनों तक धमाल मचेगा।
महोत्सव के ये हैं मुख्य प्रायोजक
‘पत्रिका’ गरबा महोत्सव के आयोजन में मुख्य प्रायोजक वल्र्ड ऑफ टाइटन, टाइटन आई प्लस, दिल्ली पब्लिक स्कूल हैं। वहीं पॉवर्ड बाय सत्कार हीरो, पार्थ सिटी, कामठी मोटर्स, सुनील आटोमोटिव्ह, पाटोदी फोर्ड हैं। इन एसोसिएशन विद श्रीकृष्णा निशान हैं। सह प्रायोजक पूनम डेंटल क्लीनिक, समर्थ टाइल्स, शुभम इलेक्ट्रानिक्स, ओम मार्ट, राय इलेक्ट्रानिक्स, महेन्द्र साहू इंस्टीट्यूट, हैवन्स रेसीडेंसी, धनश्री ज्वेलर्स, कैमरा आर्ट स्टूडियो हैं।
अलग-अलग थीम पर थिरकेगा छिंदवाड़ा
चार दिवसीय ‘पत्रिका’ गरबा महोत्सव में अलग-अलग थीम पर छिंदवाड़ा थिरकेगा। इसमें १३ अक्टूबर को फ्री स्टाइल, १४ को राजस्थानी, १५ को महाराष्ट्रीयन, १६ को गुजराती/पंजाबी थीम रहेगी। महोत्सव में चारों दिन विभिन्न कैटेगरी में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिसमें बेस्ट मेल, बेस्ट फीमेल, बेस्ट कपल, बेस्ट बाबा, बेस्ट बेबी, बेस्ट ग्रुप सहित अन्य कैटेगरी शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो