अपनों से मिलकर छलक पड़े आंसू
कई दिनों बाद अपनों से मिलकर परिजन के आंखों में आंसू निकल पड़े।
छिंदवाड़ा. पुलिस अधीक्षक के निर्देश कि पूर्व में गुम इंसान की दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान चलाकर गुम इंसान के मामले सुलझाए जाए। जिसका पालन करते हुए नवेगांव पुलिस टीम ने वर्ष 2013 से 19 तक के लंबित गुम इंसान के प्रकरनों को निकाला और अभियान आगे बढ़ाया।
गुम इंसानों की पतासाजी की गई जिनमें से 11 गुम इंसान की दस्तयाबी आसपास के जिलों से की है । चार गुम इंसान जो प्रदेश से बाहर है उनके परिजन से मोबाइल पर चर्चा करवाई। उक्त कार्रवाई में साइबर सेल के अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा । कई दिनों बाद अपनों से मिलकर परिजन के आंखों में आंसू निकल पड़े।
गबन करने वाली महिला गिरफ्तार
परासिया. दर्जनों लोगों को समूह लोन तथा कम कीमत में जेवरात सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का दावा कर एडवांस में लाखो रुपए लेकर चम्पत हुई महिला को पुलिस ने न्यूटन स्थित उसके घर से पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि न्यूटन निवासी महिला शबाना के विरुद्ध कई शिकायत दर्ज है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 420 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।