आचार्य विद्यासागर के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब
अंचल में जैन आचार्य विद्यासागर के आगमन की खबर के साथ ही हर समुदाय के लोगों में उनके दर्शन की होड़ मची है। वयोवृद्ध आचार्य शनिवार को तेंदनी से विहार कर सुबह पिंडरई पहुंचे। यहां उनके दर्शन के लिए आसपास के गांवों के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। धर्म सभा में आचार्य ने कहा कि एक -एक पेड़ कीमती है। आज गर्मी में हम छांव की तलाश करते हैं। पेड़ों से ही हमें छांव का आसरा मिल पाता है। इसलिए सभी लोग पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल भी करें।
छिंदवाड़ा
Published: June 12, 2022 09:55:20 pm
छिन्दवाड़ा/ अमरवाड़ा. अंचल में जैन आचार्य विद्यासागर के आगमन की खबर के साथ ही हर समुदाय के लोगों में उनके दर्शन की होड़ मची है। वयोवृद्ध आचार्य शनिवार को तेंदनी से विहार कर सुबह पिंडरई पहुंचे। यहां उनके दर्शन
के लिए आसपास के गांवों के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। धर्म सभा में आचार्य ने कहा कि एक -एक पेड़ कीमती है। आज गर्मी में हम छांव की तलाश करते हैं। पेड़ों से ही हमें छांव का आसरा मिल पाता है। इसलिए सभी लोग पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल भी करें। आचार्य के साथ संघ के प्रसाद सागर,चंद्रप्रभ सागर , निरामय सागर , एलक सिद्धांत सागर, ब्रह्मचारी विनय व सुनील भी साथ में विहार कर रहे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ,नरेंद्र राजू परमार ,संतोष जैन ,छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहके ने पिंडरई पहुंचकर आचार्य के दर्शन कर शाकाहार का नियम लिया। वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी आचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आचार्य शनिवार को जब पिंडरई से सिंगोडी रवाना हुए तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु विहार में शामिल रहे। पांच किलोमीटर तक गाडिय़ों का रेला लगा रहा। इस दौरान हुई झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। सद्भावना क्लब अमरवाड़ा के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री जयंती के अवसर पर सुबह से शाम तक गायत्री मंत्र के अखंड जाप सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए। दीप महायज्ञ हुआ। इस अवसर पर आयुर्वेद व्यासपीठ ने जुलाई माह के प्रथम रविवार से निशुल्क उपचार ओ पी डी शुरू करने का संकल्प लिया।

People gathered to see Acharya Vidyasagar
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
