scriptइन निकायों में लोगों को तीसरे दिन मिल रहा पीने का पानी | People in these bodies get drinking water on the third day | Patrika News

इन निकायों में लोगों को तीसरे दिन मिल रहा पीने का पानी

locationछिंदवाड़ाPublished: May 05, 2019 12:16:10 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

कोयलांचल में में बिगड़ रहे हालात

People in these bodies get drinking water on the third day

बेबसी एेसी, कि अलसुबह जुट जाते हैं खाली बर्तन लेकर

नगरीय प्रशासन विभाग को भेजी पेयजल आपूर्ति की रिपोर्ट
छिंदवाड़ा. जिले में परासिया और पांढुर्ना नगरीय निकाय में जल-संकट गम्भीर होता जा रहा है। लोगों को दो दिन के अंतराल में पानी मिल रहा है। शेष 14 नगरीय निकायों में इस समय एक दिन के अंतराल में पानी देने की व्यवस्था की गई है।
पेयजल संकट पर यह रिपोर्ट जिले से नगरीय प्रशासन विभाग को भेजी गई है। हाल ही में वीडियो कॉन्फे्रंस में आयुक्त ने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की थी। कॉन्फे्रंस में शहरी विकास से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों ने यह जानकारी दी।
बताया गया कि केवल छिंदवाड़ा नगर में ही प्रतिदिन पानी की सप्लाई हो रही है। पांढुर्ना और परासिया में पेयजल संकट गम्भीर हो गया है। मई अंत तक ये हालात बने रहेंगे। जून में बारिश शुरू होने पर पानी मिलने की आशा है। इस बीच खिरसाडोह से परासिया नगर तक पेयजल लाइन का काम पूर्ण नहीं हो पाया है। इस योजना के पूर्ण होते ही परासिया नगर को राहत मिल जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो