छिंदवाड़ा

धुरेंडी पर बिखरी विविध रंगों की काव्य फुहार

दशहरा मैदान पर हुआ कवि सम्मेलन

छिंदवाड़ाMar 24, 2019 / 11:51 am

chandrashekhar sakarwar

धुरेंडी पर बिखरी विविध रंगों की काव्य फुहार

दशहरा मैदान पर हुआ कवि सम्मेलन
छिंदवाड़ा. साहित्य के विविध रंगों की फुहार से धुरेंडी के दिन शहर के दशहरा मैदान में लोग भीगते रहे। देशभर से आए विभिन्न विधाओं के कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया तो वीर और शृंगार के साथ देश प्रेम की कविताओं ने खूब तालियां बंटोरीं। पटना बिहार के शंभु शिखिर अपनी हास्य रचनाओं से इन देश विदेश में खूब नाम कमा रहे हैं। उनकी
हास्य व्यंग्य की रचनाओं पर श्रोताओं ने खूब ठहाके लगाए। उन्होंने राजनीति और राजनेताओं पर करारे व्यंग्य किए।
अर्जुन सिंह सिसोसिया ने अपनी रचनाओं में विविध रंग प्रस्तुत किए। उनके कुछ अशआरों ने खूब तालियां बंटोरी। हाशिम फिरोजाबादी की ङ्क्षहदू मुस्मिल एकता की कविता को लोगों ने खूब
पसंद किया।
आगरा से आईं रुचि चतुर्वेदी ने होली खेलों रे गीत के साथ अपनी भावनाएं प्रकट की तो देश की सीमा पर तैनात सिपाहियों का घर में इंतजार कर रही पत्नियों की वेदना को खूबसूरत तरीके से रखा। उदयपुर के अजातशत्रु, धार के संदीप शर्मा और सांड नरसिंहपुरी की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली। सम्मेलन का संचालन संदीप शर्मा ने किया। इससे पहले सुगम मानस मंडल के अध्यक्ष जयदेव जैन और संयोजक रमेश पोफली ने सभी आमंत्रित अतिथियों को तिलक लगाकर पुष्पहार से स्वागत किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुुरुआत की गई। कवि सम्मेलन को सुनने बड़ी संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे थे, पूरा मैदान श्रोताओं से भरा था।

Home / Chhindwara / धुरेंडी पर बिखरी विविध रंगों की काव्य फुहार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.