scriptपोला पर्व के लिए सजा साप्ताहिक बाजार | Pola festival in chhindwara | Patrika News

पोला पर्व के लिए सजा साप्ताहिक बाजार

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 07, 2018 05:20:52 pm

Submitted by:

arun garhewal

बैलों के झूले, साज-सज्जा के रंगबिरंगी सामान खूब बिके।

Pola festival in chhindwara

पोला पर्व के लिए सजा साप्ताहिक बाजार

छिंदवाड़ा. सौंसर. वर्षभर खेतों में काम करने वाले बैलों के सम्मान में मनाया जाने वाला त्योहार पोला पर्व के लिए गुरुवार को नगर में चहल-पहल रही। त्योहार पोला पर्व के लिए सौंसर नगर में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार में दिन भर रौनक रही। साप्ताहिक बाजार में पोला पर्व के लिए किसानों के द्वारा बैलों को सजाने वाली सामग्री की खरीदी। बैलों के झूले, साज-सज्जा के रंगबिरंगी सामान खूब बिके।
पोला पर्व को लेकर बाजार में दुकानें सज गई है। बैलों को सजाने उनके सिंगार से दुकानें सजने लगी है। क्षेत्र पोला त्योहार विशेष रुप से मनाया जाता है। पोला पिठोरी त्यौहार मनाया जाता है। कई जगह दंगल का भी आयोजन किया जाता है। वहीं सजे हुए बैलौं को किसानों द्वारा घर में लाकर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पश्चात गांव में घुमाया जाता है।
ग्राम अंबाडा हिंगलाज मंदिर के पास कांग्रेस के पन्ना प्रभारी एवं समन्वयको का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें लगभग दौ सौ से अधिक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। कांग्रेस बूथ स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए बूथवार प्रत्येक वोटर लिस्ट के पेज की प्रभारियो की नियुक्ति की है। गुरूवार को सम्मेलन आयोजित कर समन्वयको तथा पन्ना प्रभारियो के कार्यो की समीक्षा की गई तथा मतदाताओ को अपने पक्ष में करने के गुर बताए गये। प्रदेश एवं केन्द्र की भाजपा सरकार की नाकामी से आम लोगो को अवगत कराने की बात कही गई। ग्राम अंबाडा, इकलेहरा, भमोडी, भाजीपानी, घोघरी रैयत, थावरी दामोदर क्षेत्र के पन्ना प्रभारी को बुलाया गया था। पन्ना प्रभारियो ने वरिष्ठ पदाधिकारियो से संवाद करते हुए आ रही समस्याओ से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन मांगा।
शिक्षक दिवस के अवसर पर बुधवार को चौरई नगर में विविध आयोजन किए गए। नगर के सभी स्कूलों और कॉलेज में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर उनका सम्मान किया। कला और वाणिज्य महाविद्यालय में छात्र संघ के पदाधिकारियों ने प्राध्यापकों का सम्मान किया इसके अलावा नगर कांग्रेस सेवादल के पदधिकारियोंने भी कॉलेज पहुंचकर कॉलेज स्टाफ का सम्मान किया ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो