छिंदवाड़ा

रेलवे ट्रेक पर महिला का शव मिला इस हालत में, आप भी पढ़ कर हो जाएंगे हैरान

मार्बल एरिया लिंक रोड स्थित आरओबी के नीचे रेलवे ट्रेक के पास गुरुवार को एक महिला की लाश मिली। मृतका की पहचान नहीं होने पर गांधीनगर थाना पुलिस ने शव को यज्ञनारायण चिकित्सालय के चीरघर में रखवाया है।

छिंदवाड़ाJun 16, 2017 / 08:12 pm

raktim tiwari

dead body found on railway track

मार्बल एरिया लिंक रोड स्थित आरओबी के नीचे रेलवे ट्रेक के पास गुरुवार को एक महिला की लाश मिली। मृतका की पहचान नहीं होने पर गांधीनगर थाना पुलिस ने शव को यज्ञनारायण चिकित्सालय के चीरघर में रखवाया है।
राहगीरों को सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रेक के पास महिला का शव नजर आया। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया पुलिस ने मृतका को खाना बदोश एवं मंदबुद्धि की मानकर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत की वजह मानी है।
 प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि यह महिला करीब पांच-छह महिने से अस्पताल परिसर में ही देखी गई थी। आस पास क्षेत्र में मांग कर अपना भरण पोषण करती थी। मृतका की उर्म करीब 30 साल आंकी गई है।

Home / Chhindwara / रेलवे ट्रेक पर महिला का शव मिला इस हालत में, आप भी पढ़ कर हो जाएंगे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.