scriptPolice:नए वर्ष पर पुलिस देगी जिलेवासियों को यह बड़ी सौगात | Police will give this big gift to the residents on new year | Patrika News

Police:नए वर्ष पर पुलिस देगी जिलेवासियों को यह बड़ी सौगात

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 22, 2019 12:38:34 pm

Submitted by:

babanrao pathe

सडक़ पर गाड़ी स्पीड में चलाने के शौकीन है या फिर आदी हो चुके हैं, तो अपनी इस आदत को जल्द बदलना ही फायदेमंद होगा।

पुलिस ने सडक़ पर स्पीडोमीटर लगाने का निर्णय ले लिया है।

पुलिस ने सडक़ पर स्पीडोमीटर लगाने का निर्णय ले लिया है।

बीके पाठे, छिंदवाड़ा. सडक़ पर गाड़ी स्पीड में चलाने के शौकीन है या फिर आदी हो चुके हैं, तो अपनी इस आदत को जल्द बदलना ही फायदेमंद होगा। तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर पुलिस लगाम कसने वाली है। पुलिस सडक़ पर जल्द ऐसा यंत्र लगाने जा रही जो निर्धारित गति से अधिक पर वाहन चलाते ही पकड़े जाएंगे। पुलिस ने सडक़ पर स्पीडोमीटर लगाने का निर्णय ले लिया है। स्पीडोमीटर तेज रफ्तार में चलने वाली गाडिय़ों पर नजर रखेगी। जिले के अलग-अलग हाईवे पर यंत्र लगाया जाएगा। सभी दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

जिले के चार हाईवे पर स्पीडोमीटर लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस ने 15 स्पीडोमीटर के लिए प्रस्ताव भोपाल पुलिस मुख्यालय भेजा है। दिसम्बर माह में यंत्र मिल जाएंगे जिन्हें जनवरी 2020 में निर्धारित स्थानों पर लगा दिया जाएगा। टोल नाका से करीब तीन सौ मीटर, आठ सौ मीटर या फिर एक-दो किमी की दूरी पर लगाए जाएंगे। समय-समय पर इनका स्थान भी बदला जाएगा जिसकी जानकारी वाहन चालक को नहीं होगी। तेज रफ्तार से वाहन निकलते ही स्पीडोमीटर टोल नाका पर तैनात पुलिस बल के मोबाइल पर उस गाड़ी भेज देगा। उस वाहन के चालक पर ओवर स्पीड में चलने का चालान काटेगी। बढ़ती सडक़ दुर्घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। हाईवे पर किस रफ्तार में चलना है और लिंक रोड आने पर वाहन की रफ्तार क्या होनी चाहिए इसके साइन बोर्ड भी हाईवे के करीब लगाए जाएंगे।

हाइवे पर 62 से 80 की रफ्तार

हाईवे पर दोपहिया, चौपहिया और भारी वाहनों के लिए रफ्तार 62 से 80 के बीच रहेगी, इससे अधिक और अनियंत्रित रफ्तार पर चलना भारी पड़ेगा। सबसे खास बात यह कि 62 से 80 की रफ्तार में चलते समय भी हाईवे से जुड़ी अन्य सडक़ों पर रफ्तार 40 से 60 के बीच होनी चाहिए। अंधी रफ्तार के कारण चालक ही नहीं अन्य लोगों को भी कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। वाहन चालक अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखेगा और अनियंत्रित रफ्तार में चलेगा तो उसके खिलाफ निर्धारित गति से अधिक पर चलने का चालान काटा जाएगा।

ऐसे काम करेगा स्पीडोमीटर

स्पीडोमीटर को हाईवे पर टोल नाका से अधिकतम दो किमी के दायरे में लगाया जाएगा। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर नजर रखेगा। निर्धारित 62 से 80 की रफ्तार से अधिक पर दौडऩे वाले वाहन का नम्बर टोल नाका पर तैनात पुलिसकर्मी के मोबाइल पर भेज देगा, वहां के यहां पहुंचते ही पुलिस उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई करेगी। बाइक और कार के चालक पर एक हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा। भारी वाहन चालक से तीन हजार रुपए अर्थदण्ड वसूलेगी।

इन हाइवे पर लगाए जाएंगे यंत्र

अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 547 पर स्पीडोमीटर लगाया जाएगा और जुंगावानी टोल पर सहायक उपनिरीक्षक हरगोविंद, प्रधान आरक्षक जयवर्धन एवं आरक्षक राजकुमार तैनात रहेंगे। परासिया थाना क्षेत्र के एनएच पर यंत्र लगाया जाएगा और सोनापिपरी टोल पर उपनिरीक्षक प्रमोद सिरसाम, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र ठाकुर एवं आरक्षक विनोद बोरकर रहेंगे। लावाघोघरी थाना क्षेत्र के एनएच पर स्पीडोमीटर लगाया जाएगा और मैनीखापा में उपनिरीक्षक अनिल उइके,प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा एवं आरक्षक निर्मल सिंह पदस्थ होंगे। तामिया क्षेत्र में कुआबादला टोल से पहले स्पीडोमीटर लगाया जाएगा। टोल पर सहायक उपनिरीक्षक अनुप कुशराम, प्रधान आरक्षक राजेश नामदेव और आरक्षक अल्केश नागले रहेंगे।

हाईवे पर लगेंगे स्पीडोमीटर

जिले के चार हाईवे पर स्पीडोमीटर लगाए जाना है। भोपाल पुलिस मुख्यालय पंद्रह स्पीडोमीटर के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। दिसम्बर तक यंत्र मिल जाएंगे।

-सुदेश कुमार सिंह, डीएसपी, ट्रैफिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो