Political: कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल, लगाया यह आरोप
15 माह की कांग्रेस सरकार में भारी भ्रष्टाचार हुआ एवं किसानों को छला गया।

छिंदवाड़ा. सारना क्षेत्र से पूर्व युवक कांग्रेस छिंदवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पटेल ने रविवार को भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कुलदीप पटेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन अब कर्मचारियों द्वारा संचालित हो रहा है। 15 माह की कांग्रेस सरकार में भारी भ्रष्टाचार हुआ एवं किसानों को छला गया। इस कारण से बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण युवा किसान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं एवं भविष्य में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस छोडकऱ भाजपा में आने को तैयार हैं। भाजपा में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की कांग्रेस में युवाओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं किया जा रहा है, सिर्फ चाटूकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। जबकि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से विजेन्द्र पटेल, पांजरा से अनिल छिन्दे, राजा डेहरिया, नेर से विवेक रघुवंशी, चारगांव से मोनू बंदेवार, नंदकिशोर सरवैया, सारना से नीरज साहू, सूरज मालवी, प्रीतम मटेला, आकाश साहू, जितेन्द्र चौकसे एवं अन्य युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, रूपसिंह पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला, भाजपा नेता अलकेश लाम्बा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
अब पाइए अपने शहर ( Chhindwara News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज