scriptPolitics: भाजयुमो जिलाध्यक्ष का पद खाली होते ही दावेदारी तेज, युवा नेता कर रहे शक्ति प्रदर्शन | Politics: As soon as the post of BJYM District President becomes vacan | Patrika News
छिंदवाड़ा

Politics: भाजयुमो जिलाध्यक्ष का पद खाली होते ही दावेदारी तेज, युवा नेता कर रहे शक्ति प्रदर्शन

निकाय चुनाव से पहले नियुक्ति सम्भव

छिंदवाड़ाJan 20, 2021 / 06:06 pm

prabha shankar

bjpbg.jpg

JK DDC Results

छिंदवाड़ा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष का पद रिक्त होते ही युवा नेताओं में दावेदारी की होड़ लग गई है। हाल ही में नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के सामने भोपाल में युवा नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी योग्यता का लोहा मनवाया। इस दावेदारी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस महत्वपूर्ण पद पर नगरीय निकाय चुनाव से पहले नियुक्ति की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।
पिछले भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डे के समय जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अंकुर शुक्ला के पास थी। शुक्ला नगर मण्डल अध्यक्ष बनकर नए दायित्व निभाने चल दिए। इसके बाद यह पद खाली रहा। इस बीच पार्टी नेतृत्व द्वारा वैभव पवार को नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पुरानी सभी कार्यकारिणी स्वत: ही भंग हो गई। इस स्थिति में जिला स्तर पर नई नियुक्तियों की संभावनाएं बन गई हैं। इसे देखते हुए युवा नेताओं के बीच जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी देखी जा रही है।अभी तक प्रदेशाध्यक्ष पवार के सामने जिला महामंत्री रहे योगेन्द्र राणा, शंटी बेदी और शिवाय पाण्डे जैसे युवा चेहरे अपने स्वागत के शक्ति प्रदर्शन से दावेदारी पेश कर चुके हैं। बताया जाता है कि जैसे-जैसे इस पद की नियुक्ति में लेटलतीफी होगी, वैसे-वैसे दावेदारों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

निकाय चुनाव के प्रचार के लिए जरूरी
नगरीय निकाय चुनाव मार्च-अप्रैल में प्रस्तावित बताए गए हैं। ऐसे में भाजपा के उम्मीदवारों के प्रचार-प्रचार को गति देने युवा विंग की जरूरत पड़ेगी। इस स्थिति में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व निकाय चुनाव से पहले इस पद पर नियुक्ति कर सकता है। इससे भाजयुमो संगठन को गति मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो