scriptमजदूरों पर राजनीति! भाजपा-कांग्रेस दोनों ने लगाए एक दूसरे पर आरोप | Politics on laborers | Patrika News

मजदूरों पर राजनीति! भाजपा-कांग्रेस दोनों ने लगाए एक दूसरे पर आरोप

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 22, 2018 11:21:28 pm

Submitted by:

prabha shankar

भाजपा ने कहा- कांग्रेस ने दस वर्ष सुध नहीं ली मजदूरों की

Politics on laborers

Politics on laborers

छिंदवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी के जिला असंगठित कामगार मजदूर मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश असंगठित कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुल्तान शेखावत और भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल उपस्थित हुए। पार्टी कार्यालय के हुए सम्मेलन में शेखावत ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार दस वर्ष तक रही, लेकिन सरकार ने मजदूरों के लिए कोई घोषणा नहीं की। इस वर्ग की कोई सुध नहीं ली गई। जबसे केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तब से मजदूरों के लिए कई योजनाएं लागू की गईं। सम्मेलन में जिलेभर से मजदूर एकत्रित हुए।
शैलेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार ने मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, जिसका लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन कराएं और योजनाओं का लाभ लें। पंजीयन कोई भी व्यक्ति करा सकता है जो श्रमिक हो और किसी भी सरकारी या अनुबंध सेवा में कार्यरत न हो, करदाता न हो और ढाई एकड़ से ज्यादा भूमि न हो।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार, विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह, पंडित रमेश दुबे, नानाभाऊ मोहोड़, नथनशाह कवरेती, महापौर कांता सदारंग सहित अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। विधायक नत्थनशाह कवरेती ने वर्ग गीत प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष नरेंद्र परमार ने भी सम्बोधित किया।

मजदूरों को गुमराह कर रही भाजपा
रविवार को भाजपा के सम्मेलन के साथ कांग्रेस ने भी असंगठित कामगार संगठन की बैठक की। इसमें भवन निर्माण ठेकेदार और उसमें काम करने वाले श्रमिक, राजमिस्त्री उपस्थित हुए। कांग्रेस के इस संगठन के जिला अध्यक्ष इब्रेहसन रिजवी ने कहा कि भाजपा मजदूरों का पंजीयन चुनाव के पहले कराकर मजदूर, किसानों, श्रमिकों को गुमराह कर रही है। उनके झूठे प्रलोभन में न आए। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक में आनंद बक्षी ने बताया कि आज भाजपा जो असंगठित कामगारों का जो पंजीयन कर रही हैं। वह यूपीए सरकार ने वर्ष 2005 से लागू किया था। आज भी मजदूर और किसान वर्ग भारी बिजली बिलों से परेशान हैं। बैठक को नसीमुद्दीन खान, पप्पू यादव, अशफाक कुरैशी ने भी सम्बोधित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो