scriptमांगी देश में अमन व चैन कायम रहने की दुआ | Prayed to maintain peace and peace in the country | Patrika News

मांगी देश में अमन व चैन कायम रहने की दुआ

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 13, 2019 11:11:55 pm

Submitted by:

arun garhewal

सभी मस्जिदों के पेश इमामों ने अपने प्रांत, जिला एवं देश सहित संपूर्ण विश्व में अमन शांति के लिए दुआ की।

sd

मांगी देश में अमन व चैन कायम रहने की दुआ

छिंदवाड़ा. परासिया. कोयलांचल में त्याग एवं कुर्बानी का पर्व ईदुलजुहा मनाया गया। परासिया, चांदामेटा, बडक़ुही, न्यूटन, उमरेठ, इकलहरा, रावनवाड़ा के ईदगाहों में निर्धारित समय पर नमाज अता की गई। लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज एवं खुतबे के बाद सभी मस्जिदों के पेश इमामों ने अपने प्रांत, जिला एवं देश सहित संपूर्ण विश्व में अमन शांति के लिए दुआ की। जिसके लिए हजारों लोगो ने हाथ उठाकर आमीन कहा। चांदामेटा के पेश इमाम हाफिज मो महमूद ने तकरीर में देश के कई हिस्सो में आई बाढ़ आपदा के संबंध में दुआ करने और मुस्लिम समाज से पीढि़तों की हरसंभव मदद करने की अपील की।
न्यूटन अंजुमन सदर जमील खान ने बताया कि नमाज के बाद सभी ने देश में अमन चैन शांति भाईचारा की दुआएं मांगी। क्षेत्र के ईदगाह मुबारकबाद देनेे जनप्रतिनिधि पहुंचेंं जिसमें चांदामेटा में विधायक सोहन वाल्मिक, नगर परिषद अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल, हरिवर्मा, बरकुही ईदगाह में पूर्व परिषद अध्यक्ष मुनीराज इंदौरकर, भानूप्रताप सिंह, मनमोहन डेहरिया, गोपाल राव संभारे, रामचरण डेहरिया, कौशल कैथवास सहित जनप्रतिनिधियों ने मुबाकरवाद दी।
बुजुर्गों के लिए मांगी दुआएं
मुस्लिम बंधुओं ने नमाज पढऩे के बाद कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने मरहूम बुजुर्गों एवं रिश्तेदारों के लिए अपने अल्लाह से उनकी मगफरहत के लिए दुआएं भी मांगी। इस प्रकार बलिदान त्याग एवं कुर्बानी का पर्व उत्साह पूर्वक मनाकर मुस्लिमों ने बकरों की कुर्बानी कर इस हज के महीने के पर्व को मनाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो