scriptभाजपा को अपने ही गढ़ में चुनौती | preparations fast for assembly elections 2018 | Patrika News

भाजपा को अपने ही गढ़ में चुनौती

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 04, 2018 11:46:22 pm

Submitted by:

manohar soni

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बसपा टक्कर देने की तैयारी में

preparations fast for assembly elections 2018

Assembly elections 2018

मनोहर सोनी/संदीप चवरे
छिंदवाड़ा. विधानसभा चुनाव करीब आते ही सत्तारुढ़ भाजपा और कांग्रेस में टिकट की दावेदारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। बसपा और आम आदमी पार्टी भी चुनाव लडऩे की तैयारी में है। यानी भाजपा को अपने घर में कांग्रेस के अलावा इनसे चुनौती मिलेगी। छिंदवाड़ा विधानसभा में खुद भाजपा विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह के साथ पार्टी के प्रमुख नेता टिकट मांगने भोपाल और दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं, वहीं सौंसर में विधायक नाना भाऊ मोहोड़ के अलावा दूसरे पार्टी नेता भी चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से भी टिकट मांगने स्थानीय नेता सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पास पहुंच रहे हैं।
छिंदवाड़ा : विरोधी सक्रिय

जि ले की सात विधानसभा सीट में जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा सबसे महत्वपूर्ण है। यहां के वर्तमान विधायक चौधरी शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पार्टी के अंदर चौधरी के अंदरुनी विरोधी हैं, जिन्हें इस विधानसभा चुनाव में टिकट की आस है। कांग्रेस में टिकट का फैसला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हाथ में है।
ये हैं चार मुद्दे
संभाग, सतपुड़ा विश्वविद्यालय की मांग, पेयजल की समस्या, २४ गांवों में सडक़ निर्माण।

2013 के वोट
भाजपा : चौधरी चंद्रभान 95 हजार
कांग्रेस : दीपक सक्सेना 71 हजार

भाजपा के मजबूत दावेदार
चौधरी चंद्रभान सिंह, कन्हईराम रघुवंशी, विवेक बंटी साहू, शेषराव यादव
कांग्रेस के मजबूत दावेदार
नकुल नाथ, दीपक सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, आनंद बक्षी, विश्वनाथ आेक्टे

ये भी ठोक रहे ताल
बसपा- एसएल खांडेकर, अब्दुल रब खान
आप-अनिमेष पाण्डे

दावेदारों की सक्रियता

छिंदवाड़ा में भाजपा के विधायक हैं। निर्वाचित होने के कारण उनकी सक्रियता विभिन्न कार्यक्रमों के चलते रही है। प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के नेता पार्टी बैैठकों के अलावा सक्रिय नहीं दिखे।
चुनौतियां

विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस हर संभावनाओं की तलाश में है। जिले में बसपा, सपा और गोंडवाना के साथ यदि कांग्रेस का गठनबंधन होता है तो जिले में चुनाव दिलचस्प मोड़ ले सकता है।
इनकी भी सुनो

कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार पार्टी में टिकट की दावेदारी करते हैं। फिर जिसे पार्टी टिकट देती है, उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं। – नरेन्द्र परमार, जिला भाजपा अध्यक्ष
सौंसर: विकास की दरकार

सौं सर विधानसभा सीट से वर्तमान भाजपा विधायक नानाभाऊ मोहोड़ शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। फिर भी क्षेत्र में विकास की दरकार है। ऐसें में इनके विरोधी भी टिकट की आस लगाए बैठे हैं। सौंसर से पूर्व विधायक अजय चौरे के अलावा अन्य दावेदारियां भी आ रही हैं। सितम्बर के अंत तक कुछ फैसला होने की उम्मीद है।
2013 के वोट
भाजपा : नाना मोहोड़ 68 हजार
कांग्रेस : भागवत महाजन 60 हजार

ये हैं चार मुद्दे
अवैध उत्खनन, ग्रामीणक्षेत्रों में सडक़ें, पेयजल और प्राथमिक व उच्च शिक्षा।

भाजपा के मजबूत दावेदार
नानाभाऊ मोहोड़, रामराव महाले, प्रशांत महाले, संजय राठी, आनंद, प्रदीप ठाकरे
कांग्रेस के मजबूत दावेदार
अजय चौरे, युवराज जिचकार, भागवत महाजन, अनिल ठाकरे, अशोक चौधरी

ये भी ठोक रहे ताल
बसपा- अनिल गुर्वे
संजय सोमकुंवर

दावेदारों की सक्रियता

सौंसर में भाजपा के विधायक हैं। उनके पास सरकार की योजनाआें को क्रियान्वित करने और केंद्र से आए कामों को करवाने की सूची है। प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के नेता सांसद कमलनाथ के कामों को गिनाते रहे।
चुनौतियां

भाजपा और कांग्रेस के अलावा जिले में तीसरे मोर्चा के नाम पर बसपा, गोंडवाना और आम आदमी पार्टी है। बसपा, गोंडावाना और आप में भी टिकट के दावेदार हैं, जो भाजपा-कांग्रेस के लिए चुनौती बनेंगे।
इनकी भी सुनें

टिकट को लेकर दावेदारी भोपाल में हो रही है, इसलिए यहां से कुछ नहीं कहा जा सकता। टिकट कब तक फाइनल होना है यह भी वहीं से तय होना है।- गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो