scriptगणतंत्र दिवस की तैयारियों ने पकड़ा जोर | Preparations for the Republic Day boomed | Patrika News

गणतंत्र दिवस की तैयारियों ने पकड़ा जोर

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 23, 2020 12:22:16 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

कांग्रेस नेता पांच जगह करेंगे झंडावंदन

Republic Day

Republic Day

छिंदवाड़ा. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की तैयारियां शहर में जोर-शोर से चल रहीं हैं। पुलिस लाइन मैदान पर परेड की रिहर्सल की जा रही है। इसके अलावा अन्य कई सामाजिक व राजनीतिक संगठन गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
गणतंत्र दिवस पर इस बार भी 26 जनवरी को कांग्रेस नेता शहर में पांच जगहों पर झंडावंदन करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर के विभिन्न स्थानों पर गणतंत्र दिवस के दिन कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दिन सुबह सबसे पहले 7:15 बजे जिला कांग्रेस भवन पर झंडावंदन होगा। उसके बाद 7.25 बजे महात्मा गांधी चौक, 7.35 बजे गोलगंज, 7.45 बजे छोटी बाजार स्थित जयस्तंभ और 8 बजे गांधीगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, छिंदवाड़ा ग्रामीण, नगर निगम, विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन उपस्थित रहेंगे।
आरपीआइ भी करेगी झंडावंदन

रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया अंबेडकर तिराहे पर झंडावंदन करेगी। गणतंत्र दिवस उपलक्ष्य मे सुबह आठ बजे झंडावंदन किया जाएगा और उसके बाद मिठाई वितरित की जाएगी। पार्टी की जिला अध्यक्ष मोनू प्रजापति ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन पाल, पार्षद अनीता मालवी भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो