scriptविद्यार्थियों को सुनाई स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा | Pride saga of local freedom fighters narrated to students | Patrika News

विद्यार्थियों को सुनाई स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 15, 2022 09:08:28 pm

Submitted by:

Rahul sharma

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय सौंसर में क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। शाला प्रांगण में निर्मित स्मारक पर उत्कीर्ण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों का अवलोकन कराया। स्वतंत्रता सेनानियों में पिलाजी श्रीखण्डे, बाबूराव कापसे,वारलू काले, चिन्धु आपा जुननकर,सुक्रितदास हेडाऊ,भोपे आदि द्वारा अंग्रेजी हुकूमत का विरोध किया था। सभी को जेल सजा हुई थी। कुछ सेनानी भूमिगत भी रहे थे।

senani.jpg

विद्यार्थियों को सुनाई स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा

छिन्दवाड़ा/सौंसर. आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय सौंसर में क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। शाला प्रांगण में निर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर उत्कीर्ण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों का अवलोकन कराया। छात्रों को स्मारक पर उत्कीर्ण स्वतंत्रता सेनानियों में पिलाजी श्रीखण्डे, बाबूराव कापसे,वारलू काले, चिन्धु आपा जुननकर,सुक्रितदास हेडाऊ,भोपे आदि द्वारा अंग्रेजी हुकूमत का विरोध किया था। सभी को जेल सजा हुई थी। कुछ सेनानी भूमिगत भी रहे थे। कार्यशाला : शासकीय महाविद्यालय चौरई में प्राचार्य मुकेश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में समाजशास्त्र विभाग एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया । संयोजक डॉ रामकुमार उसरेठे ने बताया कि कार्यशाला का विषय युवा वर्ग की वर्तमान सामाजिक चुनौतियां रखा गया। प्रो.प्रतिभा श्रीवास्तव ने युवाओं में नशे की प्रवृत्ति की स्थिति एवं उससे बचने के उपायों पर व्याख्यान दिया। रजनी कवरेती ने युवाओं की वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। सहसंयोजक डॉ मनोज कुमार माहोरे ने कार्यशाला के बारे में बताया। प्रो.चंद्रशेखर उसरेठे ,प्रो.मेघा कुमरे ,विनोद कुमार बुडेकर ने सहयोग किया। लक्ष्मीकांत डहरवाल, डॉ विकास शर्मा, अर्चना तिवारी, डॉ मोतीराम लिखितकर,डॉ कृष्णा लहरपुर, फरहत हक, ईश्वरदास माहोरे, नरेंद्र डेहरिया विजय गजभिए उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ अमरवाड़ा ने स्वामी विवेकानंद जयंती कर्तव्य बोध दिवस के रूप में मनाई। विकासखंड अध्यक्ष ओंकार शाह बरकड़े की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला संघचालक रामेश्वर पटेल थे। पदाधिकारी परेश वर्मा, नंद कुमार शुक्ला, शशि कुमार तिवारी, संजय नागदवने, विकास डबली, विनोद वर्मा,तिलक सिंह पन्द्राम,ब्रह्मानंद डेहरिया सहित अन्य वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो