scriptप्राचार्य से प्रताडि़त अध्यापक हुईं बीमार | Principal beaten teacher gets ill | Patrika News

प्राचार्य से प्रताडि़त अध्यापक हुईं बीमार

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 24, 2019 05:29:48 pm

Submitted by:

sunil lakhera

मानसिक प्रताडऩा समेत अन्य गम्भीर आरोप

Principal beaten teacher gets ill

प्राचार्य से प्रताडि़त अध्यापक हुईं बीमार

छिंदवाड़ा. जिले के शासकीय उमावि संकुल न्यूटनचिखली अंतर्गत पदस्थ अध्यापक विनीता जैन ने संकुल प्राचार्य अजय शर्मा पर मानसिक प्रताडऩा समेत अन्य गम्भीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि प्राचार्य की प्रताडऩा से अध्यापक जैन बीमार हो गईं तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
पीडि़त अध्यापक ने बताया कि वे शासकीय हाई स्कूल बेलगांव में पदस्थ हंै तथा शासकीय उमावि न्यूटनचिखली में मूल्यांकन कार्य के लिए उनकी ड्यूटी लगाई गई है। जहां प्राचार्य द्वारा उनसे बिना वजह अभद्रता की गई तथा मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया। बताया जाता है कि संकुल प्राचार्य अक्सर किसी न किसी मामले में विवादित रहते हैं। इसके पूर्व भी एक शिक्षक के साथ उनका विवाद हुआ था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मूल्यांकन कार्य समय पर कराना है, लेकिन अध्यापक निर्धारित समय से स्कूल नहीं आ रहे थे। इस संदर्भ में बोला तो विवाद करने लगे तथा अध्यापक विनीता जैन के पति धमकाने लगे। इसकी वजह से वह भी बीमार तथा जिला अस्पताल में भर्ती रहे। समय पर मूल्यांकन कराना जिम्मेदारी है, लेकिन एेसी स्थिति में अध्यापकों से कार्य लेना मुश्किल होगा।
अजय शर्मा, संकुल प्राचार्य न्यूटनचिखली, परासिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो