छिंदवाड़ा

प्राचार्यों ने टेलीविजन की नहीं बताई जानकारी…मिला नोटिस, जानें वजह

– डीइओ ने मांगा तीन दिन में जवाब

छिंदवाड़ाAug 12, 2020 / 05:44 pm

Dinesh Sahu

education: शिक्षा विभाग में वेतन और एरीयर किस्त का प्रकरण उलझा, जानें वजह

छिंदवाड़ा/ राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को टेलीविजन खरीदने के निर्देश एवं बजट स्वीकृत किए गए थे। साथ ही विभागीय विमर्श पोर्टल पर उक्त मामले की जानकारी अपलोड की जानी है।
लेकिन जिले के विभिन्न ब्लाकों के 31 प्राचार्यों द्वारा लापरवाही बरती गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देशित किए जाने के बावजूद जानकारी लंबित रखने पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद्र चौरगड़े ने प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इन स्कूलों के प्राचार्यों को दिया नोटिस –


1. अमरवाड़ा ब्लाक से शासकीय कन्या हाई स्कूल सिंगोड़ी, शासकीय उत्कृष्ट उमावि अमरवाड़ा।
2. बिछुआ ब्लाक से शासकीय हाई स्कूल खमरियामाल, शासकीय उमावि गुमतरा, शासकीय एकलव्य उमावि सिंगारदीप समरबोह।
3. छिंदवाड़ा ब्लाक से शासकीय उमावि सांख जटामा, शासकीय उत्कृष्ट उमावि विद्यालय छिंदवाड़ा, बालक उमावि मथुराप्रसाद स्कूल छिंदवाड़ा।
4. चौरई ब्लाक से हाई स्कूल मोरखा, उमावि चौरई, शासकीय हाईस्कूल बम्हनीलाला, हाईस्कूल गुमगांव।
5. हर्रई ब्लाक से शासकीय हाईस्कूल भूमका, शासकीय हाईस्कूल चौरईसाजवा, शासकीय हाईस्कूल बरगी, शासकीय उमावि कन्या शिक्षा परिसर हर्रई, शासकीय कन्या उमावि हर्रई, शासकीय मॉडल हाईस्कूल हर्रई, शासकीय उमावि गिरपानी।
6. जुन्नारदेव ब्लाक से शासकीय एकलव्य उमावि जुन्नारदेव, पंडित रविशंकर उमावि जुन्नारदेव, शासकीय उमावि घानाउमरी, शासकीय हाईस्कूल कुकरपानी।
7. मोहखेड़ ब्लाक से शासकीय हाईस्कूल पालाखेड़, शासकीय उमावि शिकारपुर, शासकीय हाईस्कूल बिजगौरा, शासकीय धगडिय़ामाल।
8. पांढुर्ना ब्लाक से शासकीय हाईस्कूल सावरगांव।
9. परासिया पंडित रविशंकर शुक्ल परासिया।
10. तामिया ब्लाक से शासकीय उमावि लेहगडुआ तथा शासकीय उमावि चावलपानी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.