छिंदवाड़ा शहर और आसपास के गांवों के 652 स्थलों में 30 फीसदी तक बढ़ेगी संपत्ति मूल्य गाइड दर
छिंदवाड़ा
Updated: February 17, 2022 09:40:42 pm
छिंदवाड़ा.छिंदवाड़ा शहर और आसपास के गांवों के 652 स्थलों के संपत्ति गाइड लाइन मूल्य एक अप्रैल 30 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। इसके साथ ही दूसरी तहसील के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी पिछले संपत्ति मूल्य से अधिक पर स्टाम्प ड्यूटी देनी पड़ेगी। गुरुवार को हुई जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस वृद्धि का कारण पिछले पांच साल से संपत्ति मूल्य गाइड लाइन दर न बढऩा बताया गया है।
पंजीयन विभाग के अनुसार वर्ष 2016 में केन्द्र सरकार के नोटबंदी फैसले के बाद संपत्ति की गाइड लाइन नहीं बढ़ाई गई हैं। इस बीच वर्ष 2019 में कमलनाथ सरकार ने 20 प्रतिशत मूल्य घटा दिए थे। फिर दो साल कोरोना संक्रमण काल में निकल गए। इस बार राज्य शासन से ही संपत्ति गाइड लाइन मूल्य में वृद्धि करने के संकेत दिए गए थे। इस आधार पर पूरे जिले की शहरी और ग्रामीण इलाकों के प्रस्ताव मूल्यांकन समिति की बैठक में रखे गए। इन पर सदस्यों ने सहमति दी। इस पर अगले तीन दिवस तक दावे-आपत्ति पेश किए जा सकेंगे। इसके बाद पुन: समिति की बैठक होगी। उसके बाद अंतिम प्रस्ताव को केन्द्रीय मूल्यांकन समिति भोपाल भेजा जाएगा। फिर अंतिम निर्णय आने पर एक अप्रैल से ये प्रस्ताव लागू हो जाएंगे।
जिला पंजीयक यूके झा ने बताया कि जिला मूल्यांकन समिति द्वारा जिले के नगरीय क्षेत्र में औसत वृद्धि 3.85 तथा ग्रामीण इलाकों का 2.86 प्रतिशत तथा कुल प्रतिशत 3.35 फीसदी आया है।
....
संपत्ति गाइड लाइन मूल्य के ये प्रस्ताव
1.नगरीय क्षेत्र छिन्दवाड़ा की 447 लोकेशन की दरों में 1 से लेकर 30 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित। शेष 22 लोकेशन में विगत वर्ष 2021-22 की भांति दरें यथावत्।
2.ग्रामीण क्षेत्र छिन्दवाड़ा की 205 लोकेशन की दरों में 1 से लेकर 30 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित। शेष 317 लोकेशन में विगत वर्ष 2021-22 की भांति दर।
3.वर्ष 2022-23 की प्रस्तावित गाइड लाइन में नगर निगम 4, ग्रामीण छिन्दवाड़ा -4, ग्रामीण मोहखेड़ 4 एवं तामिया -19 कुल 31 नई लोकेशन। सात अनावश्यक लोकेशन का विलोपन।
5. नगरीय क्षेत्र अमरवाड़ा एवं हर्रई की 29 लोकेशन में औसतन 10 प्रतिशत की वृद्धि तथा शेष 71 लोकेशनों मे दरें यथावत्।
6. ग्रामीण क्षेत्र अमरवाड़ा एवं हर्रई की 82 लोकेशन में औसतन 10 प्रतिशत की वृद्धि। शेष 297 लोकेशन में दरें यथावत्।
7.नगरीय क्षेत्र सौंसर, बिछुआ, मोहगांव, लोधीखेड़ा एवं पिपला नारायणवार में औसतन 15 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित। शेष 121 लोकेशन में यथावत्।
8. तहसील सौसर अंतर्गत नगरीय-1 लोकेशन तथा ग्रामीण-1 लोकेशन में संशोधन एवं एक लोकेशन पालोरा को स्थानांतरित किया गया है। पटवारी हल्का नंबर 39 में राजस्व ग्राम रंगारी के स्थान पर नवनिर्मित ग्राम रंगारी ठोका एवं ग्राम रंगारी सापर होने से यह 2 नवीन लोकेशन जोडऩे सूचीबद्ध की गई है।
9.पांढुर्ना नगरीय क्षेत्रों की 19 लोकेशनों की दरों में औसतन 10 प्रतिशत की वृद्धि एवं 89 लोकेशन में सिंचित / असिंचित भूमियों की एक समान दर। ग्रामीण क्षेत्र में 10 प्रतिशत वृद्धि।
10. नगरीय क्षेत्र परासिया की 7 लोकेशन की दरों में औसतन 10 प्रतिशत की वृद्धि एवं नगरपंचायत चांदामेटा-बुटरिया, बड़कुही एवं न्यूटन-चिखली में नवीन 87 लोकेशन और पुरानी 15 विलोपित। ग्रामीण परासिया व उमरेठ की 52 लोकेशन में 15 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित।
11.नगरीय क्षेत्र जुन्नारदेव की 8 लोकेशन में औसत 9 प्रतिशत वृद्धि और दमुआ में नवीन 69 लोकेशन स्थापित। पुरानी 25 लोकेशन विलोपित।
12.चौरई और चांद में 7 लोकेशन में 10 प्रतिशत और ग्रामीण 14 लोकेशन में दस प्रतिशत वृद्धि।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें