scriptWoman: दहेज के लिए महिला पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग | Put fire on the woman for dowry and set her on fire | Patrika News

Woman: दहेज के लिए महिला पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 06, 2020 08:35:15 pm

Submitted by:

babanrao pathe

पुलिस और विभिन्न संगठनों के तमाम प्रयासों के बाद भी समाज में महिलाओं पर अत्याचार कम नहीं हो रहेे हैं।

Crime

Crime

छिंदवाड़ा. पुलिस और विभिन्न संगठनों के तमाम प्रयासों के बाद भी समाज में महिलाओं पर अत्याचार कम नहीं हो रहेे हैं। किसी न किसी रूप में महिलाओं पर घर या फिर बाहर महिला सम्बंधी अपराध लगातार घटित हो रहे हैं। एक ताजा मामला कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र के पातालेश्वर से सामने आया है। दहेज लोभी पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पातालेश्वर काली चौक निवासी महिला को पति रुपेन्द्र यादव (35) लम्बे समय से दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहा था। मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से महिला तंग आ चुकी थी। शनिवार को भी पति रुपेन्द्र यादव ने दहेज के लिए मांग करते हुए महिला को परेशान किया, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पति ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आते ही स्वयं को बचाने के लिए महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग दौड़े तो पति घर से भाग गया। सूचना के बाद 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और आग से बुरी तरह झुलसी महिला को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।

हत्या का प्रकरण दर्ज
कुण्डीपुरा थाना पुलिस ने महिला के पति रुपेन्द्र यादव पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है। कुण्डीपुरा थाना के प्रभारी टीआइ महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि महिला को गम्भीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या सहित अन्य धारा में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो