वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत पांढुर्ना/बड़चिचोली. ग्राम के बायपास के पास अज्ञात वाहन के चालक ने हाइवे पार कर रहे बुजर्ग को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार पिपला कोटा तहसील नरखेड़ महाराष्ट्र निवासी लालाजी पिता हीरा भादे 7२ वर्ष पांढुर्ना से कीटनाशक लेकर अपने गांव लौट रहे थे। जब वह बड़चिचोली की ओर जाने के लिए सडक़ पार कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मारी दी जिससे वे घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पांढुर्ना के अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उसे नागपुर रैफर कर दिया गया। नागपुर ले जाते समय रास्ते में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वाहन चालक फरार बताया जा रहा है।