छिंदवाड़ाPublished: Aug 24, 2019 06:45:32 pm
Sanjay Kumar Dandale
नन्हें बच्चे बाल कृष्ण एवं राधा का रूप धरकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेने अपने घरों से निकले। नन्हे बच्चों की पोशाकों ने सभी को उनकी ओर आकर्षित किया।
Radha and Krishna
छिदवाड़ा/जुन्नारदेव. जिले भरे में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गली गली में अंधी मटकी फोड प्रतियोगिताओं का आयोजन नन्हेें मुन्ने बच्चों के लिए किया गया। जहां पर नन्हें बच्चे बाल कृष्ण एवं राधा का रूप धरकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेने अपने घरों से निकले। नन्हे बच्चों की पोशाकों ने सभी को उनकी ओर आकर्षित किया। इस दौरान नन्हीं राधा कृष्ण ने भी लाठी हाथ में थाम कर दूध और दही से भरी मटकी पर निशाना साधा। कई बार प्रयास करने के बाद आखिरकार नन्हे कान्हा से मटकी फोड़ते ही उपस्थित सभी बच्चे और बड़े झूम उठे। नगर के श्री राम मंदिर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मध्य रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण प्रगट उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
अम्बामाली. मोहखेड विकासखंड की ग्राम पंचायत अम्बामाली के शंकरपूर, पठराखोकर, आंगनबाड़ी भवन में जन्माष्टमी पूर्व मनाया गया। कार्यक्रम में सरपंच घंसु आहके, उपसरपंच प्रहलाद गाडरे, अंतोदय समिति अध्यक्ष सुभाष डिगरसे, सचिव मोहन चौरसिया, संतोष राकेशिया , शिक्षक सतीस गोहटे, आदि उपस्थित थे।
महलपुर. जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को कृष्ण बनाकर कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया एवं मटकी फोड़ी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंजीरा पंवार ने बताया ग्रामीण महिलाओं माताओं को बताया कि 1 से 7 सितंबर तक विशेष पोषण आहार पखवाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में मनाया जाएगा एवं कार्यक्रम का समापन के समय बच्चों को प्रसाद बांटा गया।
उमरानाला. नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न मंदिर शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठानों कथा भजन कीर्तन ओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
बड़चिचोली. ग्राम बड़चिचोली में जन्माष्टमी पर कृष्ण कन्हैया की स्थापना की गई तथा ग्राम के निवासी प्रदीप मुले तथा नितेश कामड़ी के यहां कृष्णा भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई है जहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।
पांढुर्ना. नगर के संतोषी माता वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र पर जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। केन्द्र पर शिशुओं ने कृष्ण राधा की वेशभुषा पहनकर पहुंचे जिससे केन्द्र का परिसर वृंदावन सा बन गया था। नटखट बच्चों ने कृष्ण की भुमिका में जमकर लुत्फ उठाया।
तिगांव. ग्राम पंचायत के सरस्वती शिशु उमा विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। नन्हें मुन्ने भैया बहिनों ने राधाकृष्ण की वेशभूषा में जमकर उत्साह दिखाया। बच्चों ने ग्राम में रैली निकालकर मटकी फोड़ का आयोजन किया। इस मौके पर प्रधान अचार्य मनोज ठाकरे, विलास नवघरे, अध्यक्ष आंनदराव गाडगील, व्यवस्थापक संजय ठाकरे आदि उपस्थित थे।