जुलाई 2020 तक बनना था ओवरब्रिज
मध्य रेलवे और नगर निगम के संयुक्त परियोजना से खजरी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। जुलाई 2020 में ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन रेलवे के हिस्से का काम अधूरा होने की वजह से समय पर लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। नगर निगम ने काफी पहले अपने हिस्से का 90 प्रतिशत काम करने का दावा किया है। रेलवे और निगम को 650 मीटर ब्रिज का निर्माण करना था। फिलहाल 615 मीटर ब्रिज का निर्माण हो चुका है। रेलवे के हिस्से का 35 मीटर निर्माण शेष है। गर्डर लॉन्चिंग के बाद निर्माण कार्य लगभग पूरा हो जाएगा।
रहवासियों को हो रही परेशानी
जिला मुख्यालय की लगभग 25 प्रतिशत आबादी ओवरब्रिज से प्रभावित हो रही है। बड़ी संख्या में लोग यहां से आना-जाना करते हैं। ब्रिज के दोनों तरफ गड्ढ़े हो गए हैं। गड्ढ़ों की वजह से प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। लाइट की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बारिश में तो आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं इस समय निर्माण कार्य की वजह से धूल से लोगों का सामना हो रहा है।
फैक्ट फाइल
खजरी ओवरब्रिज परियोजना
ब्रिज निर्माण की शुरुआत- अप्रैल 2019
कब तक होना था पूरा-जुलाई 2020
परियोजना की लागत-22 करोड़ 50 लाख रुपए
अब तक कुल खर्च-19 करोड़ रुपए इनका कहना है...
गर्डर लॉन्चिंग के लिए सीआरएस का अप्रूवल मिल गया है। हमें तीन क्रेन की जरूरत पड़ेगी। एक क्रेन मिल चुकी है। नरसिंहपुर से दो क्रेन आनी है। क्रेन मिलते ही गर्डर लॉन्चिंग हो जाएगी। इसके बाद शेष कार्य एक माह के अंदर पूरे कर लिए जाएंगे।
जीआर सोरटे, आईओडब्ल्यू, कंस्ट्रक्शन, मध्य रेलवे