scriptRailway: woman fell from moving train | Railway: चलती ट्रेन से गिरी महिला, बोगी के नीचे आने के बावजूद बची जान | Patrika News

Railway: चलती ट्रेन से गिरी महिला, बोगी के नीचे आने के बावजूद बची जान

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 27, 2022 02:55:26 pm

Submitted by:

ashish mishra

हादसे में उसे चोट आई है।

RAILWAY-- जोधपुर रेल मण्डल में 394 अंडर पास, 391 पर टिन शेड नहीं
RAILWAY-- जोधपुर रेल मण्डल में 394 अंडर पास, 391 पर टिन शेड नहीं

छिंदवाड़ा. मॉडल रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा में बुधवार सुबह एक महिला चलती ट्रेन से गिर गई। गनीमत रही कि उसी समय रेलवे के एक कर्मचारी ने उसे देख लिया और ट्रेन के ड्राइवर को आवाज लगा दी और ट्रेन रूक गई। इससे महिला की जान बच गई। हादसे में उसे चोट आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार परासिया के न्यूटन चिखली निवासी 45 वर्षीय शोभा ठाकुर पति प्रमोद ठाकुर बुधवार को मेमू ट्रेन से छिंदवाड़ा आ रही थी। बुधवार सुबह 11.18 बजे मेमू ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर=2 पर प्रवेश करने लगी उसी दौरान ट्रेन से कुछ युवक कूदने लगे। महिला शोभा मेमू ट्रेन के गेट पर बैठी हुई थी। लापरवाही की वजह से महिला ट्रेन से नीचे गिर गई। बताया जाता है कि महिला दोनों पटरी के बीच में चली गई थी। इसी दौरान रेलवे कर्मचारी पवन भलावी ने उसे देख लिया और लोका पायलट को आवाज लगा दी। लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी, जिससे महिला की जान बच गई।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.