scriptबारिश और बादलों ने तापमान गिराया | Rain and clouds | Patrika News

बारिश और बादलों ने तापमान गिराया

locationछिंदवाड़ाPublished: Apr 17, 2019 11:51:23 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

मौसम का यही रुख रहने के आसार

weather

weather

छिंदवाड़ा. पिछले तीन-चार दिनों से बदले मौसम का असर देखने को मिल रहा है। तापमान नीचे आ गया है। मंगलवार को दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद रात में भी अच्छी बारिश हुई है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई। हालांकि बुधवार सुबह नौ बजते-बजते आसमान से बादल छटे और धूप देखने को मिली।
मौसम विभाग ने मौसम का यही रुख अगले तीन-चार तक रहने के आसार बताए हैं। मिली जानकारी के अनुसार हल्के बादल और बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी इस दौरान चल सकती है। आंचलिक अनुसंधान केंद्र के कृषि आधारित मौसम सूचना केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पूर्व से चलने वाली हवा की गति नौ से 13 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है।
उमस बरकरार

आसमान में रह-रहकर बादल छा रहे हैं, लेकिन यह ठंडक पहुंचाने के बजाए उमस और फैला रहे हैं। हल्की बूंदाबांदी से भाप बनने के कारण पसीना और निकल रहा है। सर्द-गर्म यह मौसम लोगों को परेशान तो कर ही रहा है स्वास्थ्य पर भी असर दिखाई दे रहा है।
किसानों की परेशानी

मौसम की गड़बड़ी के कारण किसानों की परेशानी बढ़ रही है। खेतो में कई जगह कटाई चल रही है। जिन्होंने कटाई कर ली है उन्हें खेत से अनाज उठाने मशक्कत करनी पड़ रही है। इधर मंडी अनाज फैलाने वाले किसान हरदम आसमान की ओर तक रहे हैं। पानी में उनका अनाज गीला हो जाने का डर रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो