scriptआदिनाथ दिगम्बर जिनालय का रजत जयंती महोत्सव | Rajat Jayanti Festival of Adinath Digambar Janalal | Patrika News

आदिनाथ दिगम्बर जिनालय का रजत जयंती महोत्सव

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 05, 2019 05:23:33 pm

सहयोगियों का किया सम्मान

patrika

आदिनाथ दिगम्बर जिनालय का रजत जयंती महोत्सव

धार्मिक-सांस्कृतिक के साथ होंगे साहित्यिक कार्यक्रम

छिंदवाड़ा. गोलगंज स्थित आदिनाथ दिगम्बर जिनालय का रजत जयंती महोत्सव सात फरवरी से शुरू होगा। ११ फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा साहित्यिक आयोजन भी किए जाएंगे।
सकल जैन समाज इस आयोजन की तैयारियों में लगा हुआ है।
लगभग एक महीने से जैन परिवारों में मंगलगान आयोजित हो रहे हैं। महोत्सव के लिए बैठकें चल
रहीं हैं तो पांच दिनी आयोजन के लिए सभी को जिम्मेदारियां भी दी जा रहीं हैं।
दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल और अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य इसमें सहयोग कर रहे हैं। फेडरेशन के सचिव दीपकराज जैन ने बताया कि विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लिए समाज के विभिन्न परिवारों ने जिम्मेदारियां ली हैं।
सहयोगियों का किया सम्मान
आयोजन में श्री समयसार विधान अनिलकुमार अमितकुमार, प्रवचनसार विधान डॉ. केसी जैन परिवार, श्री तत्वार्थसूत्र विधान संमतकुमार जैन उनके परिवार, श्री रत्नात्रय विधान कमला पाटनी, सुधीर पाटनी परिवार को कराने का सौभाग्य मिला है। साधर्मी वात्सल्य के लिए शंतिकुमार पाटनी, अजीत कुमार जैन, सुरेंद्र जैन, विजय कौशल, सुधीर पाटनी ने जिम्मेदारी संभाली है। आदिनाथ जिनालय पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य विजय कुमार कौशल परिवार को मिला। मंगल कलश विराजमान करने का सौभाग्य अनिलकुमार परिवार, रानी डॉ. केसी जैन और उषा समंत जैन परिवार को मिला है। श्रीजी और दोनों चंवर विराजमान महेंद्र कुमार जैन परिवार करेंगे। कार्यक्रम स्थल वीतराग भवन पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य सुधीरकुमार, संजीवकुमार गुल्लु पाटनी परिवार को मिला, प्रतिष्ठा मंडप के साथ मंच का उदघाटन कुसुमलता शांतिकुमार पाटनी परिवार करेगा। इन सभी का एक कार्यक्रम में सम्मान किया गया। इसके अलावा अन्य सहयोगी भी सम्मानित हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो