scriptभाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़े अपराध -सपा | Rally extracted, memorandum handover | Patrika News

भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़े अपराध -सपा

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 12, 2018 12:31:55 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

Rally extracted

Rally extracted, memorandum handover

छिंदवाड़ा. भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध बढऩे समेत अन्य जनसमस्याओं में इजाफा होने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में रैली निकाली। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
पार्टी जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को बचाने में नकाम रही है। भाजपा शासनकाल में चोरी, लूट, हत्या, बलात्कार जैसे आपराधिक मामलों में वृद्धि हुई है। जिले में दर्जनभर चिटफंड कम्पनियां महिलाओं को माध्यम बनाकर करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई है। पेंच डायवर्सन परियोजना से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव पानी को तरस रहे हैं। १५ साल में एक भी गो-शाला का निर्माण नहीं कराया गया। पार्टी के लोकसभा प्रभारी बाबा धनीराम यदुवंशी ने कहा कि छिंदवाड़ा को सम्भाग बनाने की घोषणा करने वाले प्रदेश कें मुखिया विगत पांच वर्षों में संभाग के लिए कोई कोई कदम नहीं उठाया। सपा के प्रदेश व्यापी भाजपा हटाओ अभियान के तहत बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई रैली में जिला सचिव आत्माराम वर्मा, सुशील आहाके, ब्रजकिशोर बावरिया, महेन्द्र शाह उइके, गजानंद मडक़े, विपिन वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
संविधान की प्रतियां जलाने का किया विरोध

दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में भारतीय संविधान की प्रतियां जलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला महासचिव राजेश सांगोड़े, शैलेन्द्र नारनवरे, दर्पण गजभिये समेत अन्य ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
कांग्रेस महिला अजा प्रकोष्ठ ने किया विरोध

नगर कांग्रेस महिला अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष आम्रपाली नारनवरे ने दिल्ली में देशके संविधान की प्रति को जलाने का विरोध करते हुए इसे सोची समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि आसामाजिक तत्वों ने अभद्र नारे भी लगाए जो शर्मानाक है।
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि लोक तांत्रिक देश में ऐसी शर्मनाक घटनाओं को बल देना का कार्य केंद्र सरकार कर रही है। इस सम्बंध में शनिवार को नगर कांग्रेस महिला अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी जिला संयोजक अनिल सोमकुंवर, जिला समन्वयक सुरेन्द्र पाटिल, विधानसभा अध्यक्ष सुरजीत करोसिया, नगर संयोजक राधा मेश्राम, नगर उपाध्यक्ष मंदाकिनी सहारे, नगर महासचिव बबीता गजभिये, महामंत्री दुर्गा मस्तकार, शीतल सोनेकर ने सात मुख्य बिन्दुओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और इसे देशद्रोह करार देकर एेसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने कहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो