scriptRam navami: 41 डिग्री पारा में एक ही नारा एक ही नाम जय-जय श्रीराम | Ram navami 2022 | Patrika News

Ram navami: 41 डिग्री पारा में एक ही नारा एक ही नाम जय-जय श्रीराम

locationछिंदवाड़ाPublished: Apr 11, 2022 09:12:45 pm

Submitted by:

ashish mishra

हर तरफ जय-जय श्रीराम के नारे गूंजयमान हुए।

Ram navami: 41 डिग्री पारा में एक ही नारा एक ही नाम जय-जय श्रीराम

Ram navami: 41 डिग्री पारा में एक ही नारा एक ही नाम जय-जय श्रीराम


छिंदवाड़ा. खुद को राम का सच्चा भक्त मानते हो तो कभी जिंदगी में बुरा काम न करना…ऐसे ही संदेशों के साथ हजारों रामभक्त रविवार को शहर की सडक़ पर उतरे। 41 डिग्री तापमान में रामभक्तों का हौंसला देखते ही बना। भगवा रंग में रंगे शहर में हर तरफ जय-जय श्रीराम के नारे गूंजयमान हुए। हाथ में झंडे लिए युवाओं की टोली जश्न में डूबी दिखाई दी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव की खुशी हर किसी के चेहरे पर झलकी। इस अवसर पर कई संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। मंदिरों में आतिशबाजी व पूजन-अर्चन किया गया। रात्रि में घर-घर दीप जलाए गए। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा भव्य रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व महिलाओं के विशाल समूह ने किया। रैली में सजीव झांकी भी सजाई गई। गांव-गांव से लोग ट्रैक्टर, बाइक, कार, साइकिल सहित अन्य साधनों पर सवार होकर रैली में शामिल होने पहुंचे। रैली में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, युवतियां सहित सभी वर्ग शामिल हुए। रैली को लेकर रामभक्तों में सुबह से ही उत्सुकता दिखी। पूजन-अर्चन के बाद दोपहर में रैली दादाजी धुनी वाले मंदिर चार फाटक से प्रारंभ होकर, रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए गांधीगंज के अंदर से श्याम टाकिज, नरसिंगपुर नाका के पास से ऊंटखाना, पुराना बैल बाजार चौक, तिलक मार्केट, बड़ी माता मंदिर, अनगढ़ हनुमान मंदिर, राजपाल चौक से दशहरा मैदान कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान रैली का विभिन्न जगह स्वागत किया गया। पानी, छाछ का वितरण किया गया।दशहरा मैदान में सुन्दर काण्ड का पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात रैली का समापन किया गया। भगवान के जन्मोत्सव पर शाम को श्री हनुमान गढ़ी मंदिर जनता कॉलोनी से श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम का भव्य रथ रामभक्तों द्वारा खींचा गया, जिसमें श्रीराम दरबार विराजमान रहा। रथ यात्रा जनता कॉलोनी से प्रारंभ होकर श्री संतोषी माता मंदिर चार फाटक पहुंची। यहां पूजन एवं आरती के बाद रैली का समापन हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो