scriptRamayan : राम के राज्याभिषेक की खुशी में झूमे श्रद्धालु | Ramayan: Devotees in joy of Rama's coronation | Patrika News
छिंदवाड़ा

Ramayan : राम के राज्याभिषेक की खुशी में झूमे श्रद्धालु

धार्मिक अनुष्ठान : आज से अखंड हरिनाम कीर्तन

छिंदवाड़ाFeb 27, 2020 / 12:33 pm

Rajendra Sharma

Shri Ram katha

shri ram katha

छिंदवाड़ा/ साबलेवाड़ी में सप्ताह भर से चल रही श्रीराम कथा बुधवार को संपन्न हो गई। यहां महामंडलेश्वर देवेश्वरावनंद सरस्वती महाराज ने राम कथा सुनाई। आखिरी दिन रावण वध और भगवान राम की अयोध्या वापसी, राज्याभिषेक के साथ कथा का समापन हुआ। आखिरी दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भगवान राम के राज्याभिषेक की खुशी में श्रद्धालु झूम उठे।
भगवान राम की महाआरती के साथ सभी ने मानस को नमन किया। यहां 20 फरवरी से यह आयोजन शुरू हुआ था। गुरुवार को सुबह नौ बजे से 24 घंटे का अखंड हरिनाम कीर्तन शुरू होगा, जो शुक्रवार सुबह तक चलेगा। इसके बाद 11 बजे से प्रसाद और भंडारे का आयोजन रखा गया है।
गूमगांव में आज कथा करेंगे देवेश्वरानंदजी

देवेश्वरानंद सरस्वती महाराज गुरुवार को चौरई के गूमगांव में विशेष प्रवचन देंगे। वे यहां रामायण महासम्मेलन के मंच पर दोपहर एक से शाम पांच बजे तक राम कथा कहेंगे। गूमगांव में आयोजन के प्रभारी सीताराम रामायणी ने बताया कि महाराजश्री का सुबह 11.30 बजे आगमन होगा। पूरे गांव में उनकी शोभायात्रा निकाली जाएगी, उसके बाद महासम्मेलन के मंच पर रामचरित्र पर विशेष कथा करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो