scriptमहिला मंडल ने किया रामायण पाठ | Ramayan lessons by the women's board | Patrika News

महिला मंडल ने किया रामायण पाठ

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 31, 2019 05:56:46 pm

सुन्दर काण्ड का पाठ किया जाता है

patrika

महिला मंडल ने किया रामायण पाठ

महिला मंडल ने किया रामायण पाठ और पौधरोपण
दमुआ . श्री श्री कृष्णा भक्ति महिला मंडल की सभी महिलाओं ने नगर में पौधरोपण किया। सभी महिलाएं ड्रेस कोड हरी साड़ी पहन कर पौधरोपण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने आंवला, आम, पारिजात, शमी व बेलपत्र आदि के पौधे लगाए। वहीं उसकी बाद मंदिर में पूजा पाठ और रामायण पाठ किया। इस अवसर पर जीतिका विश्वकर्मा, संजू मोहिते, प्रेमा कवडेती, अंजुलता पगारे, दीक्षा नागेश, मंजू, कंचन इरपाची, लता चौहान एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

परासिया. पेंशनर्स भवन परासिया में मंगलवार को सुन्दरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। श्रावण माह में पेंशनर्स समाज द्वारा प्रत्येक मंगलवार को सुन्दर काण्ड का पाठ किया जाता है। पाठ में अनूप राय, डीके मिश्रा, जेठूलाल सोनी, डीपी खंडेलवाल, डीपी पटवा, सीएस शर्मा, एसएल पाटकर, डीएन दुवे, आरसी डेहरिया, जेएन डेहरिया, यूआर अहिरवार, श्रीकांत तारण, एससी दुषाद, श्रीमती किरण पटवा, कमलेश पाटकर, श्रीमती आशा तारण, श्रीमती सुमरो बाई, रामबाई, चंद्रा यादव, गौरा बाई लखेरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो