scriptRamleela: श्रीराम ने किया धनुष-भंजन, विदेहराज की प्रतिज्ञा हुई पूर्ण | Ramleela 2020 | Patrika News

Ramleela: श्रीराम ने किया धनुष-भंजन, विदेहराज की प्रतिज्ञा हुई पूर्ण

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 21, 2020 12:27:21 pm

Submitted by:

ashish mishra

नवीन साज सज्जा के साथ श्रीराम विवाह की लीला संपन्न हुई।

Ramleela: श्रीराम ने किया धनुष-भंजन, विदेहराज की प्रतिज्ञा हुई पूर्ण

Ramleela: श्रीराम ने किया धनुष-भंजन, विदेहराज की प्रतिज्ञा हुई पूर्ण

छिंदवाड़ा. सार्वजनिक श्री रामलीला मंडल द्वारा छोटी बाजार में आयोजित रामलीला में सोमवार को धनुष यज्ञ का मंचन बढ़े ही सुंदर ढंग से किया गया। मंडल अध्यक्ष सतीश दुबे लाला ने बताया ने कि इस वर्ष नवीन साज सज्जा के साथ श्रीराम विवाह की लीला संपन्न हुई। सहनिर्देशक श्रांत चंदेल ने बताया कि जनकपुरी की सभा में सर्वप्रथम राजा जनक का मुनि शतानंद के साथ प्रवेश हुआ। विश्वामित्र एवं राम-लक्ष्मण के पश्चात प्रतिभागी राजाओं का प्रवेश हुआ। राजसभा में वाणासुर के प्रवेश के बाद उन्हें सभापति नियुक्त किया गया। राजा की आज्ञा से स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात रावण का बाणासुर से संवाद हुआ। रावण एवं वाणासुर सभा से प्रस्थान करते हंै। इसी क्रम में जनक की आज्ञा से बंदीजन द्वारा महाराज की प्रतिज्ञा को सभी को सुनाया जाता है। जिसमे राजा यह प्रतिज्ञा करते हैं कि जो राजा अथवा राजकुमार शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएंगे उनके साथ जानकी का विवाह होगा, लेकिन सभी राजा इसमें असमर्थ रहते हैं। तब राजा जनक रोष में सभी राजाओं को प्रस्थान करने के लिए कहते हंै। इससे लक्ष्मण भयंकर क्रोधित हो जाते हैं। श्रीराम लक्ष्मण को समझाकर शांत करते हंै। इसके बाद गुरु की आज्ञा से श्रीराम धनुष का भंजन करते हैं। मुख्य निर्देशक विजय आनंद दुबे ने बताया कि धनुष भंजन के बाद लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया एवं पंच आचार्यो के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ श्री राम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न का विवाह संपन्न किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो