scriptRamleela: हनुमान ले आए संजीवनी बूटी, बचाए लक्ष्मण के प्राण | Ramleela 2021 | Patrika News

Ramleela: हनुमान ले आए संजीवनी बूटी, बचाए लक्ष्मण के प्राण

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 15, 2021 03:37:13 pm

Submitted by:

ashish mishra

मेघनाथ ब्रम्ह शक्ति का उपयोग करके लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है।

Ramleela: हनुमान ले आए संजीवनी बूटी, बचाए लक्ष्मण के प्राण

Ramleela: हनुमान ले आए संजीवनी बूटी, बचाए लक्ष्मण के प्राण

छिंदवाड़ा. सार्वजनिक श्रीरामलीला मंडल द्वारा छोटी बाजार में आयोजित किए जा रहे श्रीरामलीला में बुधवार को लक्ष्मण के मूर्छित होने की लीला का मंचन किया गया। प्रारंभ लक्ष्मण एवं मेघनाथ के युद्ध से होता है। मेघनाथ ब्रम्ह शक्ति का उपयोग करके लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। तब हनुमान सुखेन वैद्य के परामर्श अनुसार संजीवनी बूटी लेने जाते हंै, जहां वे मार्ग में कालनेमी का वध करते हैं। बूटी लेकर वापस आते समय हनुमान की भरत से भेंट होती है। भरत को हनुमान सारा वृत्तांत बताते हैं। इसके पश्चात हनुमान समयानुसार बूटी लेकर छावनी में पहुंचते हैं एवं सुषेण वैद्य उपचार करके लक्ष्मण की मूर्छा दूर करते हैं।गुरुवार को राम भोग के सहयोगी प्रमोद शर्मा, राम राय, संतोष डेहरिया, अशोक सतीजा एवं गौरव कुशवाह रहे।
इन्होंने निभाई भूमिका
श्रीरामलीला में बुधवार को श्रीराम की भूमिका रजत पाण्डेय, लक्ष्मण की आयुष शुक्ला, हनुमान की संतोष कुशवाह, भरत की ऋषभ स्थापक, अंगद की प्रजीत दुबे, जामवंत की सतीश विश्वकर्मा, रावण की विनोद विश्वकर्मा, मेघनाथ की जितेंद्र सोनी, विभीषण की उत्तम सोनी ने निभाई।

प्रतीकात्मक होगी शोभायात्रा, भव्य होगा रावण दहन
शुक्रवार को दशहरा मैदान पर रावध वध के साथ श्रीरामलीला का समापन होगा। इस अवसर पर दशहरा मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छोटी बाजार से दशहरा मैदान तक प्रतिकात्मक रूप से शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीरामलीला मंडल के सचिव रोहित द्विवेदी ने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग में बदलाव नहीं किया गया है परन्तु भगवान के स्वरूप के रथ में चढऩे प्रतिबंध होगा। कोविड गाइडलाइन के चलते कार्यक्रम के स्वरूप में आंशिक बदलाव किए गए हैं। रावण पुतले का आकार 21 फिट रखा गया है एवं शुक्रवार को शाम ठीक 6.30 बजे रावण दहन किया जाएगा। इसके उपरांत आतिशबाजी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो