scriptप्रदेश में कांग्रेस के जीत की यह थी सबसे बड़ी वजह | Reason for victory of Congress | Patrika News

प्रदेश में कांग्रेस के जीत की यह थी सबसे बड़ी वजह

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 28, 2019 11:18:54 am

Submitted by:

prabha shankar

मुख्यमंत्री ने इन्हें दिया प्रदेश में सरकार बनाने का श्रेय

congress

कांग्रेस

छिंदवाड़ा. मुझे ऐसा प्रदेश मिला था जहां के अधिकारी कर्मचारियों ने 15 सालों से केवल भाजपा की सरकार देखी थी। खाली खजाना मिला था। पांच साल के बच्चे एक ही सरकार में आज 20 साल के हो गए थे। उनका विश्वास जीतना था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो उसका श्रेय मंच पर मेरे पीछे बैठे लोगों के कारण नहीं। इसका श्रेय सामने बैठे लोगों को है, जिनके कारण आज कांग्रेस का झंडा लहरा रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को संगठन के एक खास सम्मेलन में यह बात कही। बूथ से लेकर ब्लॉक तक के पदाधिकारियों की यह बैठक छिंदवाड़ा में हुई।
कमलनाथ ने कहा कि हम सब मिलकर धीर-धीरे आगे बढ़े और आज का बदला हुआ छिंदवाड़ा न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के सामने एक मॉडल के रूप में है। इस विकास का श्रेय जिले की जनता और कार्यकर्ताओं को है। कमलनाथ ने कहा कि वर्तमान राजनीति के मापदंडों में बहुत परिवर्तन हुआ है। अब केवल एक गांव नहीं बल्कि व्यक्तिगत परिवारों में भी मत विभाजन होने लगा है। मुझे भी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा के प्रति सदैव न्याय करना होता है। इसलिए हर कार्यकर्ता का अब यह कर्तव्य बनता है कि वे अपनी स्थानीय रणनीति बनाकर जनता तक सच्चाई को पहुंचाए व औरों को भी सच्चाई का साथ देने के लिए
प्रेरित करे।
नकुलनाथ ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज इस मंच पर जो भी जनप्रतिनिधि बैठे हैं वह केवल कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही बैठे हैं।
विशेष बैठक में ब्लॉक, क्षेत्रीय, नगर अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, समन्वयक, पर्यवेक्षक, समन्वयक, समन्वयक प्रभारी, बूथ सहयोगी, विधायकगण, मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो