छिंदवाड़ा

कम हो गए आवारा गौवंश

जुर्माना करने से शहर की सडक़ों पर असर

छिंदवाड़ाOct 06, 2019 / 05:14 pm

sunil lakhera

कम हो गए आवारा गौवंश

छिंदवाड़ा. शहर में आवारा गौवंश के सडक़ पर पाए जाने पर पांच सौ रुपए जुर्माना करने से पशुपालक सहम गए हैं। इसके बाद शहर के गली-मोहल्लों और मुख्य मार्गो पर जानवरों की संख्या कम हो गई है। चंदनगांव कांजी हाउस में भी इनकी संख्या दो सौ पर सिमट गई है।
निगम की जानकारी के अनुसार एक समय शहरी पशु पालक अपने गाय-भैंस को आवारा सडक़ों पर छोड़ देते थे। इससे सडक़ों पर गोबर की गंदगी होती थी वहीं वाहनों का आवागमन अलग प्रभावित होता था। इसके चलते नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी आम जनता का निशाना बनते थे। निगम आयुक्त द्वारा पहली बार में आवारा गौवंश पकड़े जाने पर पांच सौ रुपए का जुर्माना करने से अव्यवस्था में सुधार आया है। पशु पालक अब दोबारा जुर्माना होने से सहम गए हैं और अपने मवेशियों को छोड़ नहीं रहे हैं। इसका असर कांजी हाउस में देखने को मिला। पहले २७० मवेशी होते थे,अब इसकी संख्या २०० के अंदर सिमट गई है। कांजी हाउस प्रभारी रामवृक्ष यादव ने बताया कि पशुपालकों पर जुर्माना बढ़ा दिए जाने से आवारा मवेशी कंट्रोल में आ गए हैं। हांका टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.