scriptReligion: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय | Religion: Devotees reach temples on first Monday of Sawan | Patrika News

Religion: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 07, 2020 12:52:24 pm

Submitted by:

ashish mishra

ब्रम्ह मुहूर्त में मंदिर पुजारी ने भगवान का श्रृंगार, पूजन, अभिषेक किया।

Religion: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Religion: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

छिंदवाड़ा. सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजे। शिवालयों में ब्रम्ह मुहूर्त में मंदिर पुजारी ने भगवान का श्रृंगार, पूजन, अभिषेक किया। इसके बाद पूरे दिन श्रद्धालु भगवान के दर्शन को आते रहे। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में शीश झुकाकर खुशहाली की कामना की। शहर के अनगढ़ हनुमान मंदिर, टाउनहॉल मंदिर, षष्ठी माता मंदिर, पातालेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। अनगढ़ हनुमान मंदिर में सुबह भगवान काशी विश्वनाथ का महाअभिषेक किया गया। वहीं श्री राम मंदिर छोटी बाजार में स्थित प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग का वैदिक मंत्रोउच्चरणों, घंटा, शंख, नगाड़ों के साथ नर्मदा जल से मंदिर पुजारी पंडित नंदकिशोर शास्त्री द्वारा सहस्त्र धाराओं से अभिषेक किया गया। इस दौरान शिव भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान की आरती की। कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार मंदिर में सार्वजानिक अभिषेक नहीं किया जा रहा है। वहीं सावन में प्रतिदिन भगवान का सादा अभिषेक एवं प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक नर्मदा जल से किया जा रहा है। मित्रेश्वर महादेव मंदिर फ्रेंड्स कॉलोनी में पंडित सौरभ त्रिपाठी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।
मंदिरों में कम रही भक्तों की संख्या
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस बार सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। अधिकतर लोगों ने घर पर ही पूजन कर शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं कुछ मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए समिति ने व्यवस्था कर रखी थी। अधिकतर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दूर से ही भगवान के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को गर्भ गृह में प्रवेश करने नहीं दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो